फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे सुरक्षित SUV पर 85,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, मौका सिर्फ 30 सितंबर तक

Tue, 17 Sep 2019 08:12 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Tata Nexon heavy Discount - फोटो : Social
देश में 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है और इसी के साथ फेस्टिव सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। हर तरफ बाजार सज जायेंगे, अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनियां डिस्काउंट के साथ कई अच्छे ऑफर्स भी पेश करेंगी। बल्कि ज्यादातर कंपनियों ने तो अभी से डिस्काउंट शुरू कर दिया है। इस समय कार बाजार भी डिस्काउंट और अच्छे ऑफर्स से भरा पड़ा है। ऑटो सेक्टर मंदी के बुरे दौर से गुजर रहा है ऐसे में इस फेस्टिव सीजन से काफी उम्मीदें हैं। इस समय टाटा मोटर्स की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, आइये जानते हैं।
 
विज्ञापन

85,000 रुपये सस्ती मिल रही है Tata Nexon

2 of 3
Tata Nexon Kraz Limited Edition - फोटो : Amar Ujala
इस समय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Nexon देश की सुरक्षित गाड़ी है। यही वजह से है कि लॉन्च से लेकर अब तक एक लाख से ज्यादा ग्राहकों ने इसे अपने गैराज की शोभा बनाया है। और इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स ने Nexon पर काफी अच्छे ऑफर्स पेश किये हैं। इस गाड़ी पर 85,000 रुपये तक की महाबचत करने का मौका मिल रहा है। इनमें कंज्यूमर ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस  और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

3 of 3
Tata Nexon Kraz Limited Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये से लेकर 10.40 रुपये तक जाती है। इस गाड़ी में 1.2-लीटर Turbocharged Revotron पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर Turbocharged Revotronq डीजल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें