फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज के बाद जारी हुई ICC टेस्ट रैंकिंग, बल्लेबाजी से गेंदबाजी तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 17 Sep 2019 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज समाप्त हो चुकी है। रविवार को पांचवें टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया।
विज्ञापन

2 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जी रही टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। बल्लेबाजों में स्मिथ जहां पहले स्थान पर कायम हैं वहीं गेंदबाजों में पैट कमिंस ने अपने स्थान को मजबूती दी है। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
एशेज में सबसे अधिक 774 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ 937 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। वे दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली से 34 अंकों के फासले पर हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाने की वजह से रैंकिंग में अधिक फायदा नहीं हुआ है और वे 903 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

4 of 7
केन विलियमसन
बल्लेबाजों की रैंकिंग में कीवी कप्तान केन विलियमसन 878 अंकों के साथ तीसरे, भारत के चेतेश्वर पुजारा 825 अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के ही हेनरी निकोलस 749 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
pat cummins
इसके अलावा गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पहले स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कमिंस को एशेज में सबसे अधिक 29 विकेट लेने का फायदा मिला है और वे अब 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
kagiso rabada - फोटो : File
वहीं दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाड़ा 851 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस क्रम में तीसरे स्थान पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 835 अंकों के साथ तीसरे, कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर चौथे और दक्षिण अफ्रीका के ही वर्नन फिलांडर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके अलावा इंग्लैंड की तरफ से एशेज में टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। एशेज के चार मैचों में 22 विकेट झटककर आर्चर अब टॉप-40 में 37वीं रैंक पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें