फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350 का ब्रोशर हुआ लीक, 3 वेरिएंट्स में आएगी नई बाइक, जानें डिटेल्स

Wed, 26 Aug 2020 10:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Youtube @ Mad Biker
चेन्नई स्थित मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अपने नए-जेनरेशन UCE 350 (यूसीई 350) रेंज को लॉन्च करने के लिए लगभग तैयार है जो बहुप्रतीक्षित Meteor 350 से शुरू होगी। बीएस4 मानक वाले इंजन और अब बंद हो चुके Thunderbird (थंडरबर्ड) और ThunderbirdX 350 (थंडरबर्ड एक्स 350) के रिप्लेसमेंट के रूप में आने वाली 2020 Royal Enfield Meteor 350 को एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसमें एक पहले की तुलना में बेहतर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है और बहुत सारे आधुनिक उपकरण दिए गए हैं। लॉन्चिंग से पहले Royal Enfield Meteor 350 के वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी के डॉक्यूमेंट लीक हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : For Reference Only
मिलेंगे 3 वेरिएंट 
लीक हुए दस्तावेज के अनुसार, Meteor 350 तीन वेरिएंट- Fireball (फायरबॉल), Stellar (स्टेलर) और Supernova (सुपरनोवा) में उपलब्ध होगी। इस रेंज में Fireball एंट्री-लेवल वेरिएंट है, Stellar मिड-वेरिएंट और Supernova टॉप वेरिएंट है। इनमें से हर वेरिएंट में एक ही इंजन और डिजाइन एलिमेंट मिलेंगे, लेकिन एक दूसरे से काफी अलग दिखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
फायरबॉल में सिंगल कलर फ्यूल टैंक के साथ सभी काले रंग के पुर्जे मिलेंगे। इंजन को ब्लैक आउट कर दिया गया है। दूसरी ओर स्टेलर वेरिएंट में क्रोम साइकिल के कई पार्ट्स दिए गए हैं। हैंडलबार, ईएफआई कवर और एग्जॉस्ट सिस्टम - ये सभी हिस्सों में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। सुपरनोवा में डुअल टोन पेंट स्कीम दी गई है। इसमें एक बड़ी विंडस्क्रीन और मशीनी पहिए लगे हैं। 

4 of 6
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Youtube @ Mad Biker
नया UCE 350 इंजन मिलेगा
Meteor 350 बाइक नए UCE 350 इंजन के साथ आ सकती है। इसके परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशंस में काफी अंतर देखने को मिल सकता है। रॉयल एनफील्ड Meteor 350 में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिल सकता है। ट्रिपर नैविगेशन एक सेमी-डिजिटल ड्यूल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल में पहली बार ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है। यह फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : For Reference Only
7 रंगों का ऑप्शन
लीक रिपोर्ट के अनुसार रॉयल एनफील्ड Meteor 350 बाइक 7 कलर रंगों में आएगी। इसमें फायरबॉल येलो, फायरबॉल रेड, स्टेलर रेड मैटेलिक, स्टेलर ब्लैक मैट, स्टेलर ब्लू मैटेलिक, सुपरनोवा ब्राउन ड्यूल-टोन और सुपरनोवा ब्लू ड्यूल-टोन रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Youtube @ Mad Biker
कीमत
थंडरबर्ड X की जगह लेने वाले Meteor 350 की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमतें लगभग 1.65 लाख रुपये से शुरू होनी चाहिए, जो कि थंडरबर्ड 350 से 10,000 से 15,000 रुपये ज्यादा है। लॉन्च होने के बाद, यह ब्रांड की नई जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई पहली मोटरसाइकिल बन जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें