फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Royal Enfield Himalayan BS6 इंजन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Mon, 20 Jan 2020 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Himalayan 2020 - फोटो : royal enfield
Royal Enfield ने अपनी एंडवेंचर बाइक Himalayan को भारत में लॉन्च किया है। खास बात यह होगी कि नई हिमालयन BS6 इंजन के साथ आएगी। कंपनी ने इस बार हिमालय को नए डुअल टोन रंगों के साथ भी उतारा है। कंपनी ने इस बाइक को सबसे पहले 2016 में लॉन्च किया था। कंपनी इस बाइक पर तीन साल की वारंटी ऑफर कर रही है। 20 जनवरी से ही बाइक की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Himalayan - फोटो : royal enfield

इंजन   

2020 Royal Enfield Himalayan में 411 सीसी का बीएस6 सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक, SOHC, एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलेगा, जो 6500 आरपीएम पर 24.3 बीएचपी की पावर और 4000-4500 आरपीएम पर 32 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Himalayan 2020 in Snow - फोटो : royal enfield

स्विचेबल एबीएस का फीचर

नई Royal Enfield Himalayan में डुअल चैनल एबीएस का फीचर मिलेगा। वहीं कंपनी ने अपनी इस ऑफरोड बाइक में स्विचेबल एबीएस का फीचर दिया है, जिसमें पीछे के पहियो में एबीएस कंट्रोल को डीएक्टिवेट किया जा सकता है। इसके अलावा बाइक में पहली बार हैजार्ड स्विच भी दिया गया है।

4 of 5
Royal Enfield Himalayan 2020 New Colors - फोटो : royal enfield

मिलेंगे ये रंग

वहीं बाइक में नया साइड स्टैंड दिया है, जो पहले से बेहतर है और बाइक को पार्क करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। मौजूदा रंग के अलावा Royal Enfield Himalayan को दो नए रंगों लेक ब्लू और कॉर रेड कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। इसके अलावा हिमालयन में स्लीट ग्रे, ग्रेवल ग्रे, ग्रेनाइट ब्लैक और स्नो व्हाइट कलर ऑप्शन में भी आती है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Himalayan 2020 Red - फोटो : royal enfield

कीमतें

Royal Enfield Himalayan Snow White - 1,86,811 रुपये
Royal Enfield Himalayan Granite Black - 1,86,811 रुपये
Royal Enfield Himalayan Sleet Grey - 1,89,565 रुपये
Royal Enfield Himalayan Gravel Grey - 1,89,565 रुपये
Royal Enfield Himalayan Lake Blue - 1,91,401 रुपये
Royal Enfield Himalayan Rock Red - 1,91,401 रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें