Kia Seltos UVO
- फोटो : kia
इन तीन कारों ने किया ‘कब्जा’
पिछले साल ऑटो सेक्टर पर ‘कब्जा’ जमाने वाली Kia Seltos, MG Hector और Hyundai Venue में एक दो चीजें समान थीं। पहली ये तीनों ही कारें एसयूवी सेगमेंट की थीं, और दूसरी ये तीनों ही कनेक्टिंग कारें थीं। इन तीनों ही गाड़ियों ने भारतीयों को जमकर लुभाया। एमजी हेक्टर पहलेr इंटरनेट कनेक्ट मिड साइज एसयूवी थी, जिसने टाटा हैरियर, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 को पीछे छोड़ दिया। 2019 की दूसरी छमाही में हेक्टर की तकरीबन 16 हजार यूनिट बिकी थीं, जबकि किआ सेल्टोस को लॉन्चिंग के पांच महीनों के भीतर ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिलीं। वहीं वेन्यू को लॉन्चिंग के बाद 61 हजार बुकिंग मिलीं।