Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) बाइक के शौकीनों की पहली पसंद रही है। खासकर युवाओं में इसका क्रेज देखने लायक होता है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिल की कीमतों में 2021 में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। क्लासिक 350 रेंज की बाइक अब 1,75,405 रुपये से शुरू होकर 1,92,608 रुपये तक है। यह बाइक की अहमदाबाद में एक्स-शोरूम कीमतें हैं। रॉयल एनफील्ड ने अपनी रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल की कीमतें बढ़ाने के अलावा इसमें कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। यहां आपको बता रहे हैं किस रंग के साथ बाइक की नई कीमत क्या है।
विज्ञापन
2 of 6
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
दिसंबर 2020 की कीमतों की तुलना में Classic 350 की कीमतों अब तक 6,289 रुपये का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक दो महीने की अवधि में, रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की कीमतों में औसत 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
नई कीमत
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की हर कलर वेरिएंट के साथ पूरी कीमत सूची यहां देखें:
क्लासिक 350 (ऐश / चेस्टनट / रेडडिच रेड / प्योर ब्लैक / एम सिल्वर): 1,67,235 रुपये
क्लासिक 350 (काला): 1,75,405 रुपये
क्लासिक 350 (गन ग्रे अलॉय व्हील): 1,89,360 रुपये
क्लासिक 350 (ऑरेंज एम्बर / मेटालियो सिल्वर): 1,89,360 रुपये
क्लासिक 350 (स्टील्थ ब्लैक / क्रोम ब्लैक): 1,92,608 रुपये
क्लासिक 350 (गन ग्रे स्पोक व्हील): 1,77,294 रुपये
क्लासिक 350 (सिग्नल एयरबोर्न ब्लू): 1,85,902 रुपये
सभी कीमतें एक्स-शोरूम, अहमदाबाद की हैं।
4 of 6
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
जल्द आ रहा है नया वर्जन
कंपनी जल्द ही देश में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन भी पेश करने की योजना बना रही है। नेक्स्ट-जेनरेशन क्लासिक 350 को पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर फर्राटा भरते हुए कई बार देखा गया है और उम्मीद है कि इस साल के आखिर में भारत में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। यह Meteor 350 (मीटियोर 350) मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किए गए एक नए इंजन और प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
विज्ञापन
5 of 6
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
इसके अलावा, नई क्लासिक 350 में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर मिलने की भी उम्मीद है जो कि Meteor 350 में शुरू हुआ था और हाल ही में लॉन्च की गई Himalayan 2021 (हिमालयन 2021) मोटरसाइकिल में भी दिया गया है।
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
इंजन स्पेसिफिकेशंस
क्लासिक 350 के मौजूदा मॉडल में 346 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड UCE मोटर मिलता है। यह इंजन 19.2 bhp का पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह एक स्टील सिंगल-डाउनवॉच फ्रेम चेसिस पर आधारित है और फ्रंट में एक टेलीस्कोपिक फॉर्क और रियर में ट्विन गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में 19 / 18 इंच का व्हील्स सेटअप मिलता है।