फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Revolt RV1: रिवोल्ट मोटर्स ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, RV300 को करेगी रिप्लेस, जानें डिटेल्स

Mon, 26 Jul 2021 04:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिवोल्ट लॉन्च करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक - फोटो : Revolt Motors
Revolt Launched Cheapest Electric Bike in India: रतनइंडिया की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) देश में एक नया इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल लॉन्च करेगी जो इसकी एक अन्य इलेक्ट्रिक बाइक RV 300 (आरवी 300) को रिप्लेस करेगी। प्रमोटर अंजलि रतन ने यह जानकारी साझा की है। Revolt Motors इस समय देश में अपनी दो ई-बाइक्स की बिक्री करती है। जिसमें एंट्री लेवल RV300 और RV400 शामिल हैं। नई RV1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत वाहन निर्माता के मौजूदा मॉडल से कम होगी और अगले साल जनवरी से उत्पादन में जाने की उम्मीद है।

नया मॉडल Revolt RV1 कंपनी की ओर से 100 फीसदी स्थानीय रूप से निर्मित मॉडल होगा और इसे कंपनी के हरियाणा के मानेसर स्थित प्लांट में बनाया जाएगा। हालांकि कंपनी अपने उत्पादों के निर्माण के लिए चीन से पुर्जों का आयात करती रही है, लेकिन अब वह पूरी तरह से भारतीय आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala
कंपनी की बाइक बेहद लोकप्रिय
रतन ने कहा, "हम आखिरकार RV 300 मॉडल को बंद कर देंगे। इसकी जगह पर, हम कम कीमत पर एक नया मॉडल, RV1 पेश करेंगे।" हालांकि अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि नए मॉडल को बाजार में कह तक लॉन्च किया जाएगा। बता दें RV400 कंपनी की काफी लोकप्रिय बाइक है। कंपनी ने हाल ही में इसकी बुकिंग को दोबार शुरू किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt
दो बार हुई फुल बुकिंग
इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब जून में पहले दौर की बुकिंग खुली थी तो दो घंटों के भीतर सभी यूनिट्स बिक गई थी। भारी मांग के कारण इसकी बुकिंग को बंद करना पड़ा था। जुलाई के मध्य में दूसरे दौर की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर कंपनी की RV 400 ई-बाइक बिक गईं। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी थी, कि बुकिंग में कितनी यूनिट्स शामिल की गईं थी। 

4 of 5
Revolt RV 400 and RV300 - फोटो : For Reference Only
सस्ती हुई ई-बाइक
मैकिन्से की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए वाहन निर्माता ने कहा कि भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार 2025 तक 50 लाख यूनिट की वार्षिक बिक्री के साथ 50,000 करोड़ रुपये का बाजार बनने की उम्मीद है। उनका मानना है कि सरकार के समर्थन और नीतियों जैसे FAME II प्रोत्साहन के कारण ई-दोपहिया देश में काफी सस्ती हो गई हैं। बता दें कि पेट्रोल से चलने वाले बाइक पर 28 फीसदी की तुलना में ई-बाइक पर सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Revolt RV 300 - फोटो : For Reference Only
हर साल 5 लाख यूनिट का लक्ष्य
रतनइंडिया ने आगे कहा कि रिवोल्ट मोटर्स में उनकी ई-बाइक की भारी मांग देखी जा रही है और कंपनी का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में हर साल पांच लाख यूनिट का उत्पादन करना है। कंपनी ने बीते रविवार को एलान किया कि डोमिनोज पिज्जा RV 300 ई-बाइक के पूरे स्टॉक का अधिग्रहण कर रही है। ताकि वो अपने फ्लीट में मौजूदा पेट्रोल मॉडलों को इलेक्ट्रिक बाइक्स से रिप्लेस कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें