फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Triber BS6 की कीमत फिर बढ़ी, जानें इस 7-सीटर एमपीवी का नया दाम और खासियतें

Thu, 23 Apr 2020 12:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Renault Triber Price Hike - फोटो : Social Media
Renault India ने अपनी sub-4m crossover MPV (सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी) Triber को नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। कार निर्माता ने अपनी इस 7-सीटर एमपीवी की कीमतों में फिर इजाफा किया है। कंपनी ने इस ट्राइबर के बेस वेरिएंट को छोड़कर हर वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 7
Renault Triber Electric Blue - फोटो : Renault India
इंजन
रेनॉ ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72PS का पावर और 96Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Renault Triber - फोटो : Social Media
ज्यादा पावरफुल ट्राइबर
Renault जल्द ही अपनी इस सब-4 मीटर एमपीवी का एक ज्यादा पावरफुल मॉडल लाने वाली है। जिसमें 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 99bhp का पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 

4 of 7
Renault Triber Easy-R AMT - फोटो : Renault
जल्द आएगी ऑटोमैटिक ट्राइबर
कंपनी ट्राइबर का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी लाने की तैयारी में है। कंपनी ने 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स वाली ट्राइबर को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। इसे इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Renault Triber - फोटो : Renault India
फीचर्स
Triber एमपीवी में पहले की तरह ही सभी फीचर्स मिलेंगे। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों के लिए एसी वेंट, और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। इस एमपीवी की एक खासियत यह है कि इसमें 7 लोगों के बैठने के लिए मॉड्यूलर लेआउट है। 
विज्ञापन

6 of 7
Renault Triber - फोटो : Social Media
कीमत
Renault Triber BS6 के तीन वेरिएंट्स- RXL, RXTऔर RXZ  की कीमतों में 4 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। जबकि बेस वेरिएंट RXE अभी भी पहले वाली कीमत पर उपलब्ध है। यानी इस 7-सीटर एमपीवी की पहले की तरह ही दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये की शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। 

वेरिएंट के आधार पर Renault Triber BS6 की नई कीमत -
 
वेरिएंट पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर
RXE 4.99 लाख 4.99 लाख  - 
RXL 5.74 लाख 5.78 लाख 4000
RXT 6.24 लाख 6.28 लाख 4000
RXZ 6.78 लाख 6.82 लाख 4000
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Renault Triber - फोटो : Renault
मुकाबला 
Renault Triber BS6 एमपीवी के मुकाबले में भारतीय बाजार में कोई दूसरी गाड़ी मौजूद नहीं है। ट्राइबर एमपीवी, मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड i10 Nios, साथ ही फोर्ड फ्रीस्टाइल, फिगो और डैटसन गो+ जैसी मिड साइज हैचबैक कारों का भी विकल्प हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें