क्रिकेट को हमेशा से ही एक जेंटलमैन का खेल माना जाता है। क्रिकेट के मैदान पर टीमों के खिलाड़ी ज्यादातर एक दूसरे के साथ बेहद ही शालीन भाव से पेश आते हैं। इसमें जब दो टीमें आपस में मुकाबले के लिए उतरती हैं, तो माहौल में दोनों तरफ से आक्रमकता की हवा भर जाती है। क्योंकि यह एक खेल है, हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन खिलाड़ी मुकाबले के बीच खेल भावना को कभी नहीं भूलते। खिलाड़ियों की यह भावना इस खेल की खूबसूरती को और निखार देती है। आइए जानते हैं क्रिकेट जगत के इतिहास के चार बेहतरीन खेल भावना वाले पलों के बारे में...।