फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) दुनियाभर में अपने Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) का पोर्टफोलियो मजबूत बनाने में जुटी है। इस कड़ी में वो अपने लाइनअप में एक और इलेक्ट्रिक वाहन जोड़ने जा रही है। रेनो की यह नई गाड़ी एक Electric Crossover (इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर) SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) होगी।
विज्ञापन
2 of 8
Renault Morphoz Concept
- फोटो : Social Media
डिजाइन
नई Renault Electric Crossover एसयूवी कंपनी के CMF-EV प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की स्टाइलिंग Morphoz कॉन्सेप्ट से ली जाएगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में प्लास्टिक क्लैडिंग समेत कुछ ऑफ-रोड डिजाइन बिट्स मिलेंगे। रेनॉ की नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लंबाई 4.2-मीटर रहने की उम्मीद है, जो रेनॉ कैप्चर के लगभग बराबर है।
विज्ञापन
3 of 8
Renault Morphoz Concept
- फोटो : Social Media
फीचर्स
एसयूवी का इंटीरियर भी Morphoz कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकता है। ऐसे में उस कार की तरह का ही इंटीरियर इस एसयूवी में इस्तेमाल हो सकता है। इसमें बड़ी स्क्रीन्स समेत कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। कैबिन में 10.2 इंचर की स्क्रीन और एक बड़ी L-आकार की स्क्रीन के साथ इंस्ट्रूमेंट पैनल और फ्यूचरिस्टिक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
4 of 8
Renault Morphoz Concept
- फोटो : Social Media
रेंज
Renault की इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार में दमदार इंजन मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस एसयूवी को कई बैटरी पैक और पावर आउटपुट के साथ उतारा जाएगा। खास बात यह होगी कि एक बार फुल चार्जिंग पर यह एसयूवी 550-600 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी।
विज्ञापन
5 of 8
Renault Morphoz Concept
- फोटो : Social Media
बैटरी
कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक कार Zoe में 55kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसका फुल चार्ज पर रेंज लगभग 400 किलोमीटर है। नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी में इससे पावरफुल बैटरी पैक दिया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
Renault Morphoz Concept
- फोटो : Social Media
लॉन्चिंग
Renault Morphoz Concept कार को इस साल अक्टूबर में होने वाले Paris Motor Show 2020 में पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले इस कार को 2020 Geneva Motor Show (जेनेवा मोटर शो) में प्रदर्शित किया जाना था। लेकिन Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस ऑटो शो को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
Renault Morphoz Concept
- फोटो : Social Media
एक बड़ी SUV भी होगी लॉन्च
रेनो अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का लाइन अप बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। छोटी क्रॉसओवर के अलावा कंपनी एक बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की भी तैयारी कर रही है।
2022 में इस बड़ी एसयूवी से पर्दा उठेगा। यह बड़ी एसयूवी भी CMF-EV प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। रेनो के CMF-EV प्लैटफॉर्म की खासियत है कि यह अलग- अलग रेंज, पावर और क्षमता के वाहन बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।