अगर आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Renault कंपनी आपके लिए एक खास ऑफर लाई है। कंपनी अपनी एसयूवी Duster BS6 पर 60 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इस कार को खरीदने का यह सबसे अच्छा समय हो सकता है जिससे आप काफी बचत कर सकते हैं। यह कंपनी की दमदार कारों में से एक है। Renault Duster (रेनो डस्टर) में साल 2019 में कई कॉस्मैटिक अपडेट किए गए और इसे Facelift मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया। कुछ महीनों पहले पहले Renault ने BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ Duster को लॉन्च किया। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और ऑफर डीटेल्स।
विज्ञापन
2 of 5
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020
- फोटो : Team-BHP
ऑफर
ऐसे समय में जब कार बाजार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है बिक्री बढ़ाने के लिए, फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी अपनी नई Duster एसयूवी पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट के रूप में 25,000 रुपये और 20,000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट दे रही है। (रेनो कार को एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये और और एक दूसरी रेनो कार खरीदने पर 10,000 रुपये)।
विज्ञापन
3 of 5
Renault Duster in showroom
- फोटो : Justdial
इंजन
2020 Renault Duster BS6 में 1.5 लीटर, H4K 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 106bhp पावर और 142Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने पेट्रोल वर्जन का CVT ऑटोमैटिक वेरिएंट बंद कर दिया है। Renault Duster BS6 का व्हीलबेस 2673 mm, लंबाई 4360 mm, चौड़ाई 4822 mm, ऊंचाई 1695 mm, फ्रंट ट्रैक 1560 mm, रियर ट्रैक 1567 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm है। इसमें 50 लीटर ईंधन क्षमता वाला टैंक दिया गया है।
4 of 5
2019 Renault Duster Interior
- फोटो : Renault
फीचर्स
फेसलिफ्ट डस्टर के लुक को नयापन देने के लिए कंपनी ने इसमें क्रोम फिनिश के साथ नया फ्रंट बंपर, नई फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, 16-इंच एवरेस्ट डायमंड कट अलॉय वील्ज और पीछे वाले गेट पर प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है। Renault Duster BS6 के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ इंडीपेंडेंट मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और रियर में क्वाइल स्प्रिंग और डबल एक्टिंग शॉक एब्स्रोबर के साथ ट्रेलिंग आर्म सस्पेंशन है।
कीमत
BS6 इंजन वाली रेनॉ डस्टर की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये है। इस एयूवी को 8.99 फीसद की खास ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है। यही नहीं Renault Duster BS6 पर पहले तीन महीने के लिए EMI नहीं देने का भी ऑफर है।