फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये होटल नहीं, हवाई जहाज है: तस्वीरों में देखें 596 करोड़ रुपये में बना प्राइवेट जेट, खासियतें होश उड़ा देंगी

Sun, 18 Oct 2020 11:00 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Airbus ACJ 220 - फोटो : Amar Ujala
Airbus ACJ 220 लॉन्च हो गई है। यह एक कॉरपोरेट जेट है, जिसे यूरोप की दिग्गज विमान निर्माता एयरबस ने बनाया है। इसमें कई शानदार और हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। आसान भाषा में कहें तो यह हवा में उड़ने वाला एक ऐसा होटल है, जिसमें आपको कॉन्फ्रेंस रूम के लेकर बेडरूम तक मिलता है। आज हम आपको इस एयरजेट की कीमत और इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Airbus ACJ 220: कितना बड़ा है जेट?

2 of 9
Airbus ACJ 220 - फोटो : acj.airbus.com
इस कॉरपोरेट जेट में 858 वर्गफुट क्षेत्र मिलता है। इसमें काम करने, आराम और सोने के लिए, खाना खाने के लिए कुल 6 कमरे दिए गए हैं। इसमें 78 फुट लंबे और 11 फुट चौड़ी बॉडी वाले कैबिन दिए गए हैं, जिसमें यात्रियों को झुकना नहीं पड़ेगा। इसमें किंग साइज बेड और फुल शॉवर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
विज्ञापन

Airbus ACJ 220: कितने लोग कर सकते हैं यात्रा?

3 of 9
Airbus ACJ 220 कॉरपोरेट जेट - फोटो : acj.airbus.com
Airbus ACJ 220 कॉरपोरेट जेट में एक साथ 18 लोग सफर कर सकते हैं। 

Airbus ACJ 220: बिना रुके कितना किलोमीटर उड़ सकता है?

यह कॉरपोरेट जेट एक बार में 10,463.50 किलोमीटर तक बिना रुके उड़ सकता है। आसाना भाषा में समझें तो अगर यह लॉस एजेंलिस से उड़ान भरता है, तो यह सीधे लंदन तक की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन

Airbus ACJ 220: कितने घंटे हवा में उड़ सकता है?

5 of 9
Airbus ACJ 220 - फोटो : acj.airbus.com
यह Airbus ACJ 220 कॉरपोरेट जेट 12 घंटे तक लगातार हवा में उड़ सकता है।
विज्ञापन

Airbus ACJ 220: क्या है इसकी कीमत?

6 of 9
Airbus ACJ 220 - फोटो : acj.airbus.com
Airbus ACJ 220 कॉरपोरेट जेट की कीमत 8.1 करोड़ डॉलर है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 596 करोड़ रुपये है
विज्ञापन

PM Modi का Air India One विमान

7 of 9
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Amar Ujala
दुनिया के सबसे खतरनाक और लग्जरी विमानों की बात करें तो भारत में हाल ही में पहुंचा Air India One (एयर इंडिया वन) इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। एयर इंडिया वन (AI-160) एक ऐसा अभेद्य हवाई किला है, जो अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की हवा में सुरक्षा करेगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो वीवीआईपी 'एयर इंडिया वन' विमानों में से पहला विमान भारत पहुंच गया है। Air India One के दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा के विशेष इंतजाम के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
 

Air India One: एक घंटे की यात्रा की लागत 

8 of 9
PM Narendra Modi Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन के विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा लागत 1,81,000 डॉलर आती है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा लागत कुछ इतनी ही आएगी।
विज्ञापन

Air India One: 17 घंटे तक उड़ सकता है विमान

9 of 9
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
एयर इंडिया वन विमान बिना रुके 17 घंटे तक हवा में उड़ सकता है। इस विमान में हवा में ईंधन भरने की सुविधा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें