फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब लोगों के घर तक होगी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी? पढ़ें जवाब

Wed, 30 Sep 2020 06:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
High Seurity Registration Plate (HSRP) and Colour Coded Fuel Sticker - फोटो : Amar Ujala
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर लगवाने में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल वेब पोर्टल पर अभी कई ऑटो कंपनियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। इसके अलावा सिर्फ कलर कोडेड स्टिकर लगवाने के लिए आवेदन करने में लोगों को समस्याएं आ रही हैं। हालांकि, अब लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ऑनलाइन पोर्टल में आ रही समस्याओं के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। दरअसल दिल्ली सरकार चाहती है कि इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाया जाए जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर की होगी होम डिलीवरी?

2 of 7
Road Traffic - फोटो : Unsplash
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना काल में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए ऑटो कंपनियां डोर स्टेप डिलीवरी भी शुरू कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए ऑटो कंपनियों और सरकार को एक साथ बैठ कर बात करना होगा तभी यह संभव हो सकता है।
विज्ञापन

वाहन मालिकों को मिल सकती हैं सुविधाएं

3 of 7
सांकेतिक - फोटो : PTI
ऑटो कंपनियां और सरकार लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए कई और पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। जैसे,
  • अगर किसी गाड़ी में एचएसआरपी लगी है और उसे केवल स्टिकर लगवाना है, तो इसकी व्यवस्था भी आसान होनी चाहिए।
  • ऑन लाइन बुकिंग के बाद एक तारीख बता दी जाए, जिससे एक दिन कंपनी के कर्मचारी घर आकर स्टिकर या नंबर प्लेट लगा सके।
  • होम डिलिवरी की फीस तय की जाए।

अब नया नंबर प्लेट और कलर कोड स्टीकर लगाना और भी हुआ आसान

4 of 7
Parking - फोटो : Unsplash
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। अब वाहन मालिकों को HSRP की वेबसाइट पर आरसी और पहचान से जुड़े दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया में इन दोनों ही विकल्पों को हटा दिया गया है। इसके अलावा अब आवेदकों से ओटीपी पासर्वड भरने के लिए नहीं कहा जाएगा। ऐसे में आवेदक 5 मिनट से भी कम समय में अपने वाहन पर एचएसआरपी और कलर कोड स्टीकर लगवाने के लिए bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

30 अक्टूबर तक लगवा लें एचएसआरपी और कलर कोड स्टीकर

5 of 7
Electric Car - फोटो : Unsplash
दिल्ली में 30 अक्टूबर तक सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर लगाना अनिवार्य हो गया है। बता दें कि परिवहन विभाग की तरफ से दिल्ली में एक अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी और कलर कोड वाले स्टिकर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। 
विज्ञापन

10000 रुपये तक का लगेगा जुर्माना

6 of 7
Hyundai Car - फोटो : Unsplash
30 अक्टूबर के बाद जिन भी वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा होगा उनका दिल्ली में 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना कट सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना खर्च आएगा?

7 of 7
Hyundai Car - फोटो : Unsplash
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।

अक्टूबर 2018 से सभी गाड़ियों में एचएसआरपी और कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर्स डीलरशिप्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। इसकी ऑनलाइन बुकिंग का स्लॉट कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें