Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपनी नई प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जहां ग्राहक 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। हालांकि, इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। भारतीय बाजार में 350 सीसी सेगमेंट में इस बाइक का Royal Enfield की Classic 350 से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर है। तो डालते हैं एक नजर,