फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से पहले पाकिस्तान में लांच हुई ‘मारुति’ की यह कार, जून में यहां होगी लांच!

Wed, 17 Apr 2019 05:35 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Alto 660cc
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मारुति ऑल्टो का अपडेटेड वर्जन इस साल जून-जुलाई में लान्च करने की योजना बना रही है। नई ऑल्टो 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस हो चुकी फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट पर बेस्ड होगी। लेकिन खास बात यह है कि भारत में लान्चिंग से पहले ही पाकिस्तान में ऑल्टो का नया वर्जन पेश हो चुका है। जानते हैं पाकिस्तान में लान्च ऑल्टो में क्या है खास...
 
विज्ञापन

कराची में चल रहा है पाकिस्तान ऑटो शो

2 of 6
Suzuki Alto 660cc
इन दिनों पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान ऑटो शो चल रहा है। इन ऑटो शो में देश-विदेश की तमाम कार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। नई ऑल्टो को इसी ऑटो शो में पेश किया गया है। पाकिस्तान में इस कार को सुजुकी ऑल्टो के नाम से बेचा जाता है। पाकिस्तान में लान्च हुई ऑल्टो भी फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट पर बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान में लान्च ऑल्टो को वहीं बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

ऑल्टो के 3 वैरियंट लान्च

3 of 6
Suzuki Alto 660cc
पाकिस्तान में लान्च सुजुकी ऑल्टो को 660सीसी आर-सीरीज इंजन के साथ लान्च किया गया है। सुजुकी ने ऑल्टो के 3 वैरियंट लान्च किए हैं। सुजुकी ऑल्टो VX (बिना एसी), VXR (एसी के साथ) और VXL AGS वैरियंट में एसी के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। नई ऑल्टो का डिजाइन मॉडर्न और इंटीरियर काफी स्पेसियस है। सुजुकी ऑल्टो पर 3 साल और 60 हजार किमी की वारंटी दे रही है। VXL AGS वैरियंट में एबीएस, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडोज का फीचर मिलेगा।  
 

भारत में लान्च ऑल्टो होगी अलग

4 of 6
Suzuki Alto 660cc Rear
हालांकि भारत में लान्च होने वाली नई ऑल्टो में कुछ बदलाव होंगे। भारत में टेस्टिंग के दौरान लीक हुई फोटो में पीछे की तरफ टेल लाइट्स बीच में नजर आ रही हैं, जबकि पाकिस्तान में लान्च सुजुकी ऑल्टो में टेल लाइट्स नीचे बंपर पर दी गई हैं।



 
विज्ञापन

3000 ग्राहकों को पहले डिलीवरी

5 of 6
Suzuki Alto 660cc REd
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में लान्च ऑल्टो की बुकिंग भी शुरू हो गई हैं और 14 जून तक बुकिंग करने वाले 3000 ग्राहकों को पहले डिलीवरी दी जाएगी, जबकि 30 लकी ग्राहकों को बिना किसी बैलेंस पेमेंट के नई ऑल्टो दी जाएगी। पाकिस्तान में सुजुकी मोटर्स के 95 शहरों में 165 से ज्यादा आउटलेंट्स हैं। नई ऑल्टो 30 साल पुरानी मेहरान 800सीसी की जगह लेगी, जिसे भारत में मारुति 800 सीसी के नाम से बेचा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 लाख पाकिस्तान रुपये में बुकिंग

6 of 6
suzuki alto 2019 brochure
पाकिस्तान में लान्च नई ऑल्टो की कीमतों की बात करें, तो पाकिस्तान में इस कार की एडवांस बुकिंग के लिए 5 लाख पाकिस्तान रुपये यानी 2.45 लाख भारतीय रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि बेस वैरियंट की कीमत 9.5 लाख पाकिस्तान रुपये और टॉप वैरियंट की कीमत 11.5 लाख पाकिस्तान रुपये हो सकती है।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें