फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हैचबैक्स कारों पर मिल रही 1.5 लाख रुपये तक की छूट, पढ़ें किस कार पर कितना है ऑफर

Mon, 18 Mar 2019 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Best petrol sedan cars
देश में बिकने वाली सभी गाड़ियों में हैचबैक कारें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। वहीं लोग अब एंट्री लेवल हैचबैक खरीदने की बजाय मिड-साइज हैचबैक को तरजीह दे रहे हैं। वहीं अब नया ट्रेंड सामने आ रहा है कि लोग अब प्रीमियम हैचबैक Maruti Suzuki Baleno और Hyundai i20 जैसी कारों को पसंद कर रहे हैं। हम बता रहे हैं कि मार्च में किन हैचबैक कारों पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट...
 
विज्ञापन

डैटसन रेडी-गो

2 of 11
Datsun redi-GO AMT
डेटसन की यह एंट्री लेवल हैचबैक है और निसान इस पर बढ़िया छूट दे रही है। केडी-गो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.67 लाख रुपये है। वहीं इस पर कंपनी 30 हजार रुपये का कैशबैक, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं सरकारी कर्मियों के लिए 3 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि यह छूट केवल 2018 के मॉडल्स पर ही मिलेगी।
 
विज्ञापन

ऑल्टो 800

3 of 11
Maruti Alto
ऑल्टो 800 पर मारुति सुजुकी 73 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस स्कीम में फ्रेश स्टॉक पर 30 हजार रुपये का कैशबैक और पुराने स्टॉक पर 40 हजार रुपये का कैशबैक दे रही है। वहीं कंपनी 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
 

ऑल्टो के10

4 of 11
Alto K10
के10 वर्जन 800 का पावरफुल वर्जन है। कंपनी इस हैचबैक पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 2019 के मॉडल्स पर 20 हजार रुपये और 2018 के मॉडल्स पर का 27 हजार रुपये का कैशबैक शामिल है। वहीं इस पर 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 7 साल पुरानी कारों पर यह घटकर 10 हजार रुपये हो जाएगा।
 
विज्ञापन

मारुति सिलेरियो

5 of 11
Maruti celerio]
मारुति की हैचबैक सिलेरियो पर कंपनी 71 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस स्कीम में पेट्रोल कार पर 25 हजार रुपये और सीएनजी-एएमटी वर्जन पर 30 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। वहीं अगर 2018 का स्टॉक है तो पेट्रोल वर्जन पर 33 हजार रुपये और सीएनजी-एएमटी वर्जन पर 38 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं 7 साल पुरानी कारों तक 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

मारुति इग्निस

6 of 11
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-11
मारुति ने इग्निस का फेसलिफ्ट हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी इस पर 68 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस स्कीम में 2019 के मॉडल्स पर 15 हजार रुपये कैशबैक मिलेगा। वहीं 2018 के मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल्स पर 45 हजार रुपये और ऑटो ट्रांसमिशन पर 50 हजार रुपये कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15 हजार रुपये और 3 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा।
 
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट

7 of 11
maruti suzuki swift lease plan-1.jpg
कंपनी स्विफ्ट पर 68 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। पेट्रोल वैरियंट पर 25 हजार रुपये और 2018 के स्टॉक पर 36 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है। वहीं पेट्रोल वैरियंट पर एक्सचेंज बोनस 25 हजार रुपये है। वहीं डीजल मॉडल पर कैश डिस्काउंट 20 हजार रुपये और 2018 के मॉडल पर 35 हजार रुपये का कैशबैक है। डीजल वैरियंट पर 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

ग्रैंड आई10

8 of 11
Hyundai Grand i10
कंपनी इस पर 75,100 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें 40 हजार रुपये का कैशबैक और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं एस्ट्रा और स्पोर्ट्ज डुअल ट्रिम मॉडल पर अतिरिक्त 10 हजार रुपये की छूट है। सरकारी कर्मियों को 5,100 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
 

निसान माइक्रा

9 of 11
Nissan Micra Fashion Edition - फोटो : Nissan
निसान कंपनी अपनी माइक्रा हैचबैक पर फ्लैट 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि यह डिस्काउंट टॉप मॉडल 2018 के XV CVT पर ही मिल रहा है। इस मॉडल में टचस्क्रीनस रिअर व्यू मिरर, अलॉय व्हील, पुश बटन इग्निगेशन और सभी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।   
 

फॉक्सवैगन पोलो

10 of 11
polo gt
फॉक्सवैगन पोलो पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इसमें 2018 के मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत पर सीधे 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिका मतलब यह है कि 60 से 90 हजार रुपये का सीधे डिस्काउंट मिल रहा है। जबककि 2019 के मॉडल्स पर 30 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इससके अलावा 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। यह छूट सभी मॉडल्स पर है। इसके अलावा 15 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस भी है। कंपनी पोलो पर 4 साल की वारंटी, 4 साल रोड साइड असिस्टेंस, 1 साल लेबर फ्री सर्विस भी है। कुल मिला कर कंपनी 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन

फोर्ड फ्रीस्टाइल

11 of 11
ford freestyle
फोर्ड की फ्रीस्टाइल सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स में से एक है। कंपनी इस पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस स्कीम में 20 हजार रुपये का डायरेक्ट कैशबैक और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं 5 हजार रुपये की छूट पुरानी फोर्ड कार वापस पर मिलेगी। कंपनी इस पर फ्री 3 साल की वारंटी भी दे रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें