फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite के इंटीरियर की आधिकारिक तस्वीरें आई सामने, जानें डिटेल्स

Tue, 04 Aug 2020 07:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
जापान की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Nissan (निसान) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैगनाइट) के कॉन्सेप्ट फॉर्म का 16 जुलाई को वर्ल्ड प्रीमियर किया था। जिसके बाद अब निसान ने मंगलवार को Magnite concept (मैग्नाइट कॉन्सेप्ट) के इंटीरियर की डिटेल्स का खुलासा किया है। प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में यही इंटीरियर मिलेगा। कंपनी Magnite SUV पर बड़ा दांव लगा रही है जो भारत में लॉन्च होने के बाद Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) और Kia की आने वाली कार Sonet (सोनेट) से मुकाबला करेगी। भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धा वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
इंटीरियर
लेटेस्ट कॉन्सेप्ट तस्वीरों के मुताबिक, मैग्नाइट के इंटीरियर में बॉडी कलर का थीम होगा। डोर हैंडल और स्टीयरिंग व्हील पर क्रोम टच-अप के साथ केबिन डार्क काले/लाल रंग के कॉम्बो में सजाया जाएगा। मैग्नाइट के केबिन पर ओवरऑल डिजाइन के लिहाज से इसे बहुत सादा रखा गया है और प्रभावशाली तरीके से लागू किया गया है। निसान मैग्नाइट में रियर सीट्स के लिए अजस्टेबल हेडरेस्ट, जबकि फ्रंट सीट्स के लिए फिक्स हेडरेस्ट दिए गए हैं। एसयूवी में फ्रंट और रियर सेंटर आर्म रेस्ट भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
फीचर्स
निसान मैग्नाइट की आधिकारिक तस्वीरों से पता चलता है कि डैशबोर्ड पर एक फ्लोटिंग स्टाइल 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपॉर्ट करेगा। ऊपर की तरफ एयर-कॉन वेंट्स और एसी कंट्रोल और निचले हिस्से में अन्य फंक्शन्स के लिए रोटरी स्टाइल डायल के बीच में सैंडविच की तरह पेश किया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और गियर इंडिकेटर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लामेट कंट्रोल और सेंट्रल टनल माउंटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

4 of 6
Nissan Magnite Teaser - फोटो : Nissan
इंजन
मैग्नाइट एसयूवी दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इसमें एक 72 PS, 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन और दूसरा 95 PS, 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड-पेट्रोल यूनिट होगी। यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। पेट्रोल इंजन में एएमटी ऑटो ऑप्शन और टर्बो-पेट्रोल यूनिट में सीवीटी ऑटोमैटिक ऑप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Nissan Magnite SUV tail lamp teaser - फोटो : Nissan
लॉन्चिंग
निसान ने इस कार लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है कि वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। जापानी कार निर्माता ने पहले भी कार की डिजाइन लैंग्वेज और इंजीनियरिंग क्षमताओं पर जोर दिया था। कंपनी ने कहा है कि यह कार उसकी ग्लोबल एसयूवी  Patrol (पैट्रोल), Pathfinder (पाथफाइंडर), Armada (अर्माडा), X-Trail (एक्स-ट्रेल), Juke (जूक) और Qashqai (कशकाई) से प्रेरित है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
कीमत
निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, सीवीटी गियरबॉक्स के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत भी 6 लाख रुपये से कम में शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें