जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan की Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी ने इसे पिछले साल दिसंबर में भारत की सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया था। स्पोर्टी लुक और डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और कम कीमत के कारण यह एसयूवी युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हुई है। कंपनी के मुताबिक निसान मैग्नाइट एसयूवी ने 50,000 से ज्यादा यूनिट्स् की बुकिंग का कीर्तिमान बनाया है। इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इस साल इसकी कीमत में तीन बार बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
2 of 8
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
कौन सा वेरिएंटस सबसे लोकप्रिय
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि, निसान मैग्नाइट की लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसकी 2 लाख 78 हजार इंक्वायरी मिली हैं। इसमें से 50 हजार बुकिंग की गई है। उन्होंने बताया कि मैग्नाइट एसयूवी की करीब 15 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई हैं। कंपनी के मुताबिक नई Nissan Magnite के टॉप वैरिएंट्स के XV और XV (प्रीमियम) की मांग सबसे ज्यादा है। ये वेरिएंट्स 60 फीसदी लोगों की पसंद बनी है। इसके अलावा करीब 30 फीसदी लोगों ने CVT ऑटोमेटिक वेरिएंट को चुना है।
विज्ञापन
3 of 8
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
उत्पादन बढ़ाया गया
कंपनी के हाल ही में चेन्नई के पास ओरगादाम में अपनी आरएनएआईपीएल प्लांट में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के 10,000वीं यूनिट के उत्पादन के साथ एक नया मील का पत्थर छुआ था। इस एसयूवी की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी वेटिंग पीरियड अभी भी कई महीनों तक बनी हुई है। निसान ने मैग्नाइट एसयूवी के उत्पादन को बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने प्लांट में एक और शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं प्लांट ने 1,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है।
4 of 8
Nissan Magnite Rear
- फोटो : Nissan
वेरिएंट्स और रंग
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले Renault Triber में हो चुका है। Magnite की पांच ट्रिम्स हैं। इनमें XE, XL, XV, XV Premium और XV Premium (O) शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। इसके अलावा यह कार आठ रंगों में उपलब्ध है जिनमें चार डुअल-टोन कलर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
दो इंजन ऑप्शन
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए निर्यात की गई यूनिट्स में से एक का इस्तेमाल हुआ था। आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली।
विज्ञापन
7 of 8
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
कीमत
हाल ही में Nissan Magnite के नॉन-टर्बो वेरिएंट्स की कीमत में 33,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ोतरी के बाद एसयूवी के एंट्री लेवल पेट्रोल XE वेरिएंट की कीमत 5.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं टॉप मॉडल टर्बो (XV Premium DT) वेरिएंट की कीमत 9.90 लाख रुपये हो गई है। लॉन्चिंग से बाद से लेकर अभी तक टर्बो वैरिएंट्स की कीमतें 50 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं।
कड़ा मुकाबला
निसान ने मैग्नाइट को लॉन्च करने से पहले विश्वास जताया था कि यह एसयूवी भारत में उसकी किस्मत बदल देगी। गुजरते महीनों के साथ, मैग्नाइट ने खुद को एक जबरदस्त खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है, जिसका मुकाबला सेगमेंट में रेनो काइगर, ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिंद्रा XUV300 जैसी स्थापित प्रतिद्वंद्वियों से है।