फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020 में Hyundai पेश करेगी नेक्सट-जेनरेशन i20, इस सेगमेंट में पहली बार मिलेगा यह फीचर

Sun, 12 Jan 2020 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai i20 - फोटो : Social Media
दक्षिण कोरिया कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने इस साल भारतीय बाजार के लिए मॉडल अपडेट और नए लॉन्च की तैयारी कर रखी है। कंपनी Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में अपनी लोकप्रिय SUV Creta (एसयूवी क्रेटा) के सेकंड जेनरेशन के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ अपने नए मॉडल को पेश करेगी, जो इसके बाद बाजार में लॉन्च होगा। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा मॉडलों के BS6 वर्जन को भी कुछ फेसलिफ्ट के साथ पेश करेगी। हालांकि, कोरियाई ब्रांड के लिए दूसरी सबसे महत्वपूर्ण नई कार लॉन्च नेक्सट-जेनरेशन i20 हैचबैक होगी। जिसे कंपनी जून में लॉन्च करनेवाली है। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। Hyundai की यह हैचबैच कार भारत में काफी लोकप्रिय है। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Elite i20

इंजन 

नई Hyundai i20 में BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन होगा। अपनी प्रीमियम हैचबैक नेक्स्ट जेनरेशन i20 में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन देगी, जो 120 एचपी की पावर देगा। साथ ही इसमें मैनुअल के साथ डुअल क्लच ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। साथ ही आई20 को स्पोर्टी बॉडी किट के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai i20 elite

लीक हुए डीटेल्स 

नेक्सट-जेनरेशन Hyundai i20 की टेस्टिंग कई दिनों से जारी है। इस दौरान इसे स्पॉट किया गया। इसकी तस्वीरों से कार के डीटेल्स का पता चलता है। इसमें सबसे खास है कार का सनरूफ। नई i20 कार की लीक तस्वीरों से खुलासा हो गया है कि इसमें सनरूफ होगा। यह अपने सेगमेंट की पहली कार होगी, जिसमें सनरूफ का फीचर मिलेगा। 

4 of 5
Hyundai i20

कार के फीचर्स हैं शानदार 

लीक तस्वीरों से मालूम होता है कि नेक्सट-जेनरेशन Hyundai i20 में प्रोजेक्टर हेडलैम्प, ऑटो हेडलैम्प, एलईडी डीआरएल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, टर्न इंडिकेटर्स, इलेक्ट्रिक अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, एलईडी टेललाइट, नई ग्रिल जैसे फीचर्स होंगे। इसके साथ ही बड़े टायर और नए अलॉय वील्ज विशेष आकर्षण होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai i20 Active Facelift

ज्यादा बड़ा केबिन 

इस प्रीमियम कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसी खूबियां होंगी। इसके साथ ही नई कार के कैबिन में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा जगह होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें