फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carnival MPV 4 वेरिएंट्स में होगी लॉन्च, जानें कार के शानदार फीचर्स और कीमत

Sun, 12 Jan 2020 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kia carnival - फोटो : social media
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Kia Motors (किआ मोटर्स) अपनी दूसरी कार पेश करने जा रही है। ऑटो एक्सपो 2020 के पहले दिन यानी 5 फरवरी को Kia Carnival MPV (किआ कार्निवल एमपीवी) को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि आम लोग इस ऑटो एक्सपो में 7 फरवरी को जा पाएंगे। जिसके बाद वे इस गाड़ी को देख सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Carnival MPV को 4 वेरिएंट में लॉन्च करेगी। यह कार मल्टिपल सिटिंग ऑप्शंस के साथ आएगी।  इससे पहले Kia Motors की पहली SUV कार Seltos को भारत में खूब पसंद किया गया। Seltos मिड साइज SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट की कार है। कंपनी Seltos की कामयाबी के बाद अब MPV (मल्टीपर्पज व्हीकल) सेगमेंट में अपनी नई कार Carnival उतार रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kia Grand Carnival - फोटो : सांकेतिक

ये हैं 4 वेरिएंट 

Kia Carnival MPV के एंट्री लेवल वेरिएंट में 9 सीटे होंगी। मिड स्पेक वेरिएंट में 8 सीटे होंगी। इसके अलावा 7 सीटर मॉडल दो वेरिएंट की साथ आएगा जिनकी कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। 7 सीटर वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
2019 Kia Carnival Interior - फोटो : सांकेतिक

प्रीमियम फीचर्स वाली 7 सीटर वेरिएंट

Kia Carnival MPV 7 सीटर में शानदान फीचर्स मिलेंगे। इनमें पावर एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, पावर विंडो, पावर्ड टेलगेट, कीलेस एंट्री ऐंड गो, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल-पैन पावर्ड सनरूफ और लेदर अपहोस्ट्री शामिल हैं। 

4 of 6
Kia Grand Carnival launch-4 - फोटो : सांकेतिक

डायमेंशन

भारत में Kia Carnival MPV की टक्कर Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से होगी। कार्निवल लंबाई में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी होगी। कार्निवल की डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 5,155 एमएम, चौड़ाई 1985 एमएम और ऊंचाई 1740एमएम है, जबकि इसका व्हील बेस 3060 एमएम है। क्रिस्टा के मुकाबले 380 एमएम लंबी, 155 एमएम चौड़ी, लेकिन ऊंचाई में 40 एमएम छोटी है। 
विज्ञापन

5 of 6
Kia Carnival Interior - फोटो : सांकेतिक

फीचर्स

कार्निवल में सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें एबीएस के साथ ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलसाइड असिस्ट, रिअर पार्किंग सेंसर्स, रिअर व्यू कैमरा, डस्क सेंसिंग हेडलैंप्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर मिलते हैं। Carnival में इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अन्य फीचर्स में मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Seltos Pole test - फोटो : A-NCAP

इंजन

Carnival में 2.2E-VGT डीजल इंजन मिलेगा, जो 3800 आरपीएम पर 199 बीएचपी की पावर और 1750 से 2750 आरपीएम पर 441 एनएम का टॉर्क देगा। कॉर्निवाल में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जो मैन्युअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध रहेगी। कार की असेंबलिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ प्लांट में होगी। Kia Carnival MPV की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, वहीं इसके टॉप वैरियंट की कीमत करीब 30 लाख रुपये हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें