फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों खरीदें Nissan Kicks, क्या दे पाएगी Creta और S-Cross को मात, पढ़ें यह स्टोरी

Wed, 23 Jan 2019 08:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nissan kicks
निसान की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स लॉन्च हो गई है। किक्स को नए बी0 प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर कैप्चर, डस्टर और टेरानो को डेवलेप किया गया है। वहीं किक्स की टक्कर हुंडई क्रेटा और मारुति एस क्रॉस से होगी। जानें इन तीनों सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में कौन सी है दमदार...
 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा व्हीलबेस

2 of 6
Nissan kicks
निकास किक्स की लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। क्रेटा का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 एमएम है। वहीं किक्स की लंबाई क्रेटा और एस-क्रॉस से ज्यादा है। किक्स के मुकाबले क्रेटा की ऊंचाई केवल 9 एमएम ज्यादा है। वहीं ज्यादा व्हीलबेस होने के चलते किक्स सभी कारों में बाजी मारती नजर आती है।
 
विज्ञापन

इंजन में क्रेटा अव्वल

3 of 6
Hyundai Creta
किक्स में एच4के 4 सिलेंडर 1.5 लीटर 1498सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106 पीएस की पॉवर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल वेरियंट के9के 4 सिलेंडर 1.5 लीटर 1461सीसी का इंजन दिया गया है, जो 110 पीएस की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं दिया गया है।

वहीं क्रेटा में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 123 पीएस की पॉवर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल वैरियंट दो डीजल ऑप्शंस के साथ आता है। 1.4 लीटर वाला 1396 सीसी का सीआरडीआई इंजन 90 पीएस की पॉवर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.6 लीटर वाला 1582 सीसी का वीजीटी डीजल इंजन 128 पीएस की पॉवर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल और डीजल वैरियंट 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आता है। क्रेटा का पेट्रोल इंजन 15.29 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 17.01 और 21.38 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

बात मारुति एस-क्रॉस की करें, तो इसमें इस सेगमेंट में सबसे छोटा 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। यही इंजन स्विफ्ट में भी लगाया जाता है। यह इंजन 90 पीएस की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। मारुति का दावा है कि एस-क्रॉस सबसे ज्यादा 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 

सेफ्टी और फीचर्स में किक्स बेस्ट

4 of 6
Maruti Suzuki S-Cross Facelift
निसान किक्स में पहली बार 360 डिग्री का डिस्प्ले का फीचर दिया गया है। वहीं डेशबोर्ड पर 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये फीचर 30 लाख की महगी कारों में ही आते हैं। इसके अलावा 4 एयरबैग्स, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी, निसान कनेक्ट एप, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो एसी, 100 किग्रा की कैपेसिटी वाला रूफ रेल्स दिया गया है।

इसकी तुलना में क्रेटा की बात करें, तो उसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो एसी, रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स जैसे फीचर मिलते हैं।

वहीं मारुति की एस-क्रॉस में 2 फ्रंट एयरबैग्स, एबबीएस, ईबीडी, 16 इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक्स, ऑटो एसी, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर हैं।
 
विज्ञापन

कीमत

5 of 6
Nissan Kicks launch
कीमतों की बात करें, तो क्रेटा के डीजल और पेट्रोल के एंट्री लेवल वैरियंट के मुकाबले निसान किक्स थोड़ी महंगी है। पेट्रोल किक्स जहां 5 हजार रुपए महंगी है, वहीं डीजल क्रेटा 85 हजार रुपए महंगी है। क्रेटा का टॉप-एंड डीजल मैनुअल ट्रासमिशन वैरियंट किक्स के टॉप डीजल वैरियंट से भी महंगा है। वहीं मारुति की एस-क्रॉस इन सभी में सबसे सस्ती है।
Price Kicks Creta S-Cross
Base P MT Rs 9.55 Lakh Rs 9.5 Lakh NA
Base D MT Rs 10.85 Lakh Rs. 10 Lakh Rs. 8.85 Lakh
Base P AT NA NA NA
Base D AT NA Rs. 13.3 Lakh NA
TOP P MT Rs. 10.95 Lakh Rs. 13.7 Lakh NA
TOP D MT Rs 14.65 Lakh Rs. 15.2 Lakh Rs. 11.45 Lakh
TOP P AT NA Rs. 13.5 Lakh NA
TOP D AT NA Rs. 15 Lakh NA
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी निष्कर्ष

6 of 6
Nissan kicks

हुंडई क्रेटा अपनी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार है, वहीं मारुति की एस-क्रॉस सेकेंड बेस्ट सेलिंग कारों में है। किक्स के साथ में निसान 3 साल की वारंटी दे रही है। हालांकि मारुति और हुंडई के मुकाबले निसान की कारों की रिसेल वैल्यू बेहद कम है। लेकिन किक्स के आने से बाजार में बदलाव की गुंजाइश है। कुल मिला कर किक्स के लॉन्च होने से इस सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें