फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Offer: इस नवरात्रि Renault Kwid पर पाएं 40000 रुपये तक की बंपर छूट, कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू

Wed, 14 Oct 2020 09:28 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kwid Discount Offer - फोटो : Renault India
भारत में त्योहारी सीजन ने दस्तक दे दी है। हर कोई अपने तरीके से त्योहारों की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण बाजार की चमक थोड़ी फीकी है, लेकिन लोगों का जज्बा बरकरार है। इस त्योहार ग्राहक कारों की ज्यादा खरीदारी करें इसके लिए कार कंपनियों की तरफ से कई शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब Renault भी शामिल हो गई है, जो अपनी बेस्ट सेलिंग कार Kwid पर कई बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। आज हम आपको इस कार पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसकी खासियतों और कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,


 
विज्ञापन

Renault Kwid पर क्या है ऑफर?

2 of 5
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault
इस अक्तूबर Renault Kwid पर कंपनी की तरफ से कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 9000 रुपये का स्पेशल रूरल या कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 3.99 फीसदी की दर से फाइनेंस भी करा सकते हैं।

यहां दो बातों का ध्यान देना जरूरी है। पहला कि यह ऑफर 31 अक्तूबर 2020 तक के लिए है। दूसरा डीलर इस ऑफर को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। ऐसे में कार को खरीदने से पहले कंपनी के आधिकारिक डीलर पर जाकर इस ऑफर के बारे में अच्छे से पता लगा लें।
विज्ञापन

Renault Kwid: कीमत

3 of 5
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।

Renault Kwid: माइलेज

4 of 5
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault

Renault Kwid में 23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस कार में एक बार में 5 लोग बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Renault Kwid का Neotech एडिशन भारत में हुआ लॉन्च

5 of 5
2020 Renault Kwid Neotech Edition - फोटो : Kwid
इससे पहले रेनो इंडिया (Renault India) ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अपनी 2020 Kwid Neotech एडिशन को भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.29 लाख रुपये रखी है। इसके एक्सटीरियर की बात करें तो इसके सी-पिलर, फ्लेक्स व्हील्स और नियोटेक डोर क्लेडिंग पर 3D डिकेल्स दिए गए हैं। वहीं, इसके इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें सीट्स के लिए नए ब्लू और ब्लैक फैब्रिक के साथ कंट्रास्ट ब्लूट स्टिचिंग, स्टीयरिंग व्हील पर जेन्सकर क्रोम ब्लू हाईलाइट और गियर नॉब पर चारों तरफ क्रोम दिया गया है। 

इसके RXT वेरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें