रॉयल एनफील्ड भारत में तो मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस बाइक को लेकर दुनिया भर के लोगों में काफी क्रेज है। इस बाइक का रेट्रो डिजाइन और एग्जॉस्ट इसके पीछे अहम कारण है। खैर, इस बाइक को लेकर आम आदमी का क्रेज तो देखने बनता है। बॉलिवुड में कई ऐसे स्टार हैं जो अपनी शानदार रेसिंग बाइक तो चलाते ही हैं साथ ही बुलेट को भी सहज कर रखते हैं। आइए बताते हैं कौन सी हैं वो हस्तियां ,
बॉलीवुड में नाना पाटेकर एक जाना माना नाम हैं मराठी सिनेमा का यह चर्चित अभिनेता कई बार रॉयल एनफील्ड की बाइक Desert Storm 500 की सवारी करते देखा गया है। यह एक 500 सीसी की मोटरसाइकिल है, जिसका इंजन 27.2बीएचपी और 41.3एनएम का टार्क जनरेट करता है। बाइक को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बात करें, कीमत की तो इस बाइक की कीमत 1.81 लाख रूपए है।