फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी गाड़ी चलाते समय तो नहीं करते ये गलतियां

Fri, 23 Nov 2018 04:56 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Driving myth
भारत में ट्रैफिक के नियमों को ताख पर रखकर चलने वालों की कमी नहीं है। यही कारण है कि देश में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। कुछ लोगों को इस बारे में अभी तक भी पूरी तरह से जानकारी नहीं है कि नियमों का पालन कैसे किया जाए। अपनी कई गलतफहमियों की वजह से लोग कई बार सर्तक रहते हुए भी दुर्घटना से नहीं बच पाते हैं। आपको बताते है आप अक्सर ट्रैफिक नियमों से जुड़ी क्या बात गलत सोचते हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
driving tips
सबसे पहले तो यह जान लें कि कार को रात में चलाते समय काफी सर्तकता बरतने की जरूरत होती है। लोगों को भ्रम रहता है कि अब रात हो गई है और रात में कोई ट्रैफिक नियम का पालन करना आवश्यक नहीं है। बस आपकी यही सोच आपको भारी पड़ जाती है। अगर ट्रफिक लाइट पर कोई मौजूद नहीं है तब भी आपका फर्ज बनता है। नियमों का पालन करना। कई बार रात में लाइट पूरी तरह बंद हो जाती है तो कुछ पर कम जलती है। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 6
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो
लोगों में भ्रम रहता है कि कार को हम कहीं भी पार्क कर सकते हैं और ऐसा होता है बस जहां नो पार्किंग लिखा है वह जगह छोड़कर हम हर जगह कार पार्क करते हैं। आपके ऐसा करने से बहुत से लोगों को परेशानी का शिकार होना पड़ता है। आजकल गलत पार्किंग करने पर जुर्माने का भी प्रवाधान है। 

4 of 6
ड्राइविंग प्रशिक्षण
भारत के ट्रैफिक नियम का देखें तो ड्राइवर को अपने बांय तरफ ही कार चलानी चाहिए। यही कारण है कि चालक को हमेशा राइट से ओवरटेक करना होता है। बता दें, ऐसा हर जगह नहीं होता है कभी कभी सामने वाली गाड़ी के हिसाब से भी अपनी दिशा बदलने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
शराब पीकर गाड़ी चलाना - फोटो : डेमो फोटो
अक्सर आप पार्टी में जाते हैं और वहां आप जमकर शराब पी लेते हैं, तभी आपका याद आता है कि आपको तो कार ड्राइव भी करनी है। इसके लिए चलो कुछ खा लिया जाए। कहा जाता है कि पीकर खा लेने से नशा थोड़ा कम हो जाता है। जबकि यह एक भ्रम मात्र है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Driving tips
कभी कभी ऐसे इलाके जहां रोशनी कम होती है वहां से गुजरते हुए आप अपनी हेड लाइट की रोश्नी को तेज कर लेते हैं जो कि घातक साबित हो सकता है। ऐसा करने से कम रोशनी वाली जगह में आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें