150 सीसी सेगमेंट वाली बाइक बजट और लुक दोनों ही मायनों में युवाओं द्वारा खूब पसंद की जाती है। इस सेगमेंट में हर दोपहिया निर्माता कंपनी ने अपनी कोई न कोई बाइक उतार रखी है। आईए जानते है ऐसी ही कुछ टू-व्हीलर्स के बारे में जो युवाओं के दिलों पर राज करती हैं।
विज्ञापन
इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना
2 of 6
सुजुकी जिक्सर
सुजुकी की जिक्सर युवाओं के बीच काफी चर्चित है। सुजुकी ने इस बाइक में 154.9सीसी चार स्ट्रोक वाला एक सिलेंडर का इंजन दिया है। कंपनी की माने तो इस बाइक का माइलेज 64kmpl का है। टॉप स्पीड की बात करें तो 115kmph का है। कंपनी ने अपनी टू-व्हीलर में डिस्क ब्रेक दि्या है। जिक्सर में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की दिल्ली में कीमत 87 हजार के करीब है।
विज्ञापन
इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना
3 of 6
हौंडा होर्नेट 160 आर
हौंडा होर्नेट बोल्ड लुक वाली बाइक में आती है। कंपनी ने अपनी इस दोपहिया में 162.71 सीसी का चार स्ट्रोक वाला एयर कूल इंजन दिया है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि बाइक 60kmpl का एवरेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटे की है। हौंडा ने इस दोपहिया में पांच स्पीड वाला गियारबॉक्स दिया है। वहीं इसकी दिल्ली में ऑनरोड कीमत 90हजार के आसपास है।
इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना
4 of 6
यमाहा एफजेड-एस
यमाहा एफजेड-एस
जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी यमाहा की एफजेड-एस में 149 सीसी का चार स्ट्रोक वाला एयर कूलड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। यमाहा की माने तो इस दोपहिया का माइलेज 53किमी प्रति लीटर है। एसजेड-एस की टॉप स्पीड की बात करें तो 107 किमी प्रति घंटे की है। दिल्ली में इस बाइक की ऑनरोड कीमत 93 हजार रुपये है। बाइक का लुक बोल्ड है और ये युवाओं को काफी आकर्षित करती है।
विज्ञापन
इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना
5 of 6
बजाज पल्सर एएस 150
बजाज पल्सर एएस 150
ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बजाज को पल्सर नई उच्चाईयों तक ले गई। भारत के युवाओं के बीच इस बाइक की धमक अलग ही है। बजाज ने पल्सर को और भी स्पोर्टी लुक देते हुए एएस-150 के नाम से लॉन्च किया। बजाज ने इस बाइक में 149.5 सीसी का ट्विन स्पार्क 4-वालव का डीटीएस-आई इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि बाइक का माइलेज 45 किमी प्रति लीटर का है। टॉप स्पीड की बात करें तो नई पलसर 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रफ्तार भर सकती है। इस बाइक की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 92 हजार के आसपास है।
टीवीएस अपाचे 160 आरटीआर
अपाचे के बाजार में आने के बाद युवाओं के बीच इस बाइक का क्रेज काफी रहा है। अपाचे में 159.7 सीसी का चार स्ट्रोक वाला सिंगल सिलेडंर का इंजन मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 60 किमी प्रति लीटर का है। टॉप स्पीड की बात करें तो टीवीएस की यह दोपहिया 118 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। टीवीएस ने इसमें पांच स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया है। दिल्ली में अपाचे की ऑनरोड कीमत 84 हजार रुपये है।