फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत की सबसे महंगी कारें, कीमत जानकर यकीन कर पाना मुश्किल

Sun, 25 Nov 2018 01:18 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
cars
भारत में पिछले कुछ सालों में आॅटो बाजार में उछाल देखा गया है। आज लोग न सिर्फ अपनी पसंद की कार बल्कि हर उस कार के बारे में जानना चाहते हैं जो भारत में मौजूद है, क्योंकि छोटी कारों से लेकर कॉम्पैक्ट सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी या एसयूवी ही नहीं बल्कि लग्जरी के दीवाने भी बहुत हैं। कुछ सालों में महंगी लग्जरी कारों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में आपको बताते हैं कि देश में मौजूद 10 महंगी लग्जरी कारों की कीमत और उनकी खासियतों के बारे में ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मर्सिडीज़- बेंज़ एस 600 गार्ड
मर्सिडीज़- बेंज़ एस 600 गार्ड
मर्सिडीज़- बेंज़ एस की यह कार भारत में 'एस 600' के नाम से जानी जाती है। इस कार को अब तक की सबसे सुरक्षित कार माना जाता है। कार में 12वी का पेट्रोल इंजन लगा है जो 530 बीएचपी का पावर और 830Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 7जी-ट्रॉनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बात करें कीमत की, तो इस कार की कीमत 8.9 करोड़ रुपए से शुरू होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
रॉल्स-रॉयस फैंटम
रॉल्स-रॉयस फैंटम
रॉल्स रॉयस की कार वैसे तो भारत में कई लोगों के पास मौजूद है। इस लाजवाब कार में 6.6-लीटर 12 वी का इंजन दिया गया है। जो 453 बीएचपी का पावर और 720 एनएम का टॉर्क देता जनरेट करता है। कार के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। रॉल्स-रॉयस फैंटम की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में 6 सेकेंड से भी कम का समय लगता है। रॉल्स-रॉयस फैंटम की कीमत भारत में 8 करोड़ रुपए है। 

4 of 7
बेंटले मुलसैन
बेंटले मुलसैन
बेंटले कंपनी भारत में सबसे महंगी कार बेचने के लिए प्रसिद्व है। इस कंपनी की भारत में सबसे महंगी कार बेंटले मुलसैन है। जिसकी कीमत करीब 5.5 करोड़  रुपए है। कार में 6.75-लीटर  का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन दिया गया है। जो 505 बीएचपी का पावर और 1020 एनएम का लाजवाब टॉर्क जनरेट करता है। स्पीड के मामले में कार रॉल्स-रॉयस फैंटम से भी आगे है। कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में  5.3 सेकेंड का समय लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर
लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर
लैंबोर्गिनी की यह कार देखने में तो मन मोह ही लेती है,साथ ही इसके फीचर भी बेमिसाल है। कार में वी12 इंजन दिया गया है जो कि 690 बीएचपी का पावर और 690 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कार स्पीड में रॉल्स-रॉयस फैंटम और बेंटले मुलसैन को पीछे छोड़ देती है। लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर को 0 से 100 किमी तक की स्पीड पकड़ने में 3 सेकेंड का समय लगता है। एवेंटाडोर की भारतीय बाजार में कीमत 5.20 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन

6 of 7
रॉल्स-रॉयस व्रेथ
रॉल्स-रॉयस व्रेथ
महंगी कारों की दौड़ में रॉल्स-रॉयस की एक और कार रॉल्स-रॉयस व्रेथ भी शामिल है कार में 6.6-लीटर वी12 इंजन  दिया गया है। जो 624 बीएचपी का पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में  4.6 सेकेंड का समय लगता है। रॉल्स-रॉयस व्रेथ कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार की भारत में कीमत  4.6 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एस्टन मार्टिन वैंक्विश
 एस्टन मार्टिन वैंक्विश
 एस्टन मार्टिन की कार वैंक्विश भारत की महंगी कारों में से एक है जो किे चुनिंदा लोगोें के पास मौजूद है। कार में 6.0-लीटर वी12 इंजन दिया गया है, जो 565 बीएचपी का पावर और 620 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।  वैंक्विश कार को 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में करीब 6 सेकेंड का समय लगता है। एस्टन मार्टिन वैंक्विश कार की कीमत 3.8 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें