Mahindra Armored Light Specialist Vehicle
- फोटो : mahindra armored
हथियारों और गोलाबारूद के लिए कार्गो स्पेस
ALSV में ड्राइवर समेत पांच (5+1) लोग बैठ सकते हैं, जिसे बढ़ा तक 10+2 किया जा सकता है। साथ ही इसमें 400 किग्रा तक के हथियारों और गोलाबारूद के लिए अतिरिक्त कार्गो स्पेस दिया गया है। वहीं इसकी पेलोड कैपेसिटी 1000 किग्रा से ज्यादा है। इसमें रेडियो (HF/VHF/UHF), जीपीएस, पब्लिक अड्रेस सिस्टम के लिए मेगाफोन सिस्टम, सर्विलांस सिस्टम, मैपिंग के साथ टैक्टिकल कंमाड एंड कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर, इलेक्ट्रिक विंच, स्क्रीन-विंडो प्रोटेक्शन, मीडियम मशीनगन माउंट, कैमोफ्लैग नेट स्टोरेज, ब्लास्ट मिटीगेशन फ्लोर मैट जैसी खासियतें भी दी गई हैं।