चीन की SAIC के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भारत में अगले महीने जुलाई में अपनी नई एसयूवी MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) को लॉन्च करने जा रही है। एमजी सपोर्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस जानकारी की पुष्टि की है। कार प्रेमी लंबे समय से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने हाल में हुए 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में MG Hector Plus को शोकेस किया था। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है। नई हेक्टर प्लस ज्यादा सीट के ऑप्शन के साथ आएगी।
विज्ञापन
2 of 6
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : AmarUjala
केबिन में ज्यादा जगह
ऑटो एक्सपो में MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल को शोकेस किया गया था, जिसमें बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए थे। तीसरी पंक्ति की सीट पर बैठने के लिए इन दोनों सीटों को झुकाया जा सकता है। यह एसयूवी कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। एमजी मोटर के मुताबिक नई हेक्टर में ज्यादा जगह मिलेगी। कंपनी के मुताबिक मौजूदा हेक्टर के मुकाबले हेक्टर प्लस की लंबाई 40 एमएम तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
7-सीटर Hector Plus भी जल्द
MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल के अलावा कंपनी इस एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भी लॉन्च करने वाली है, जिसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 7 सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में 60:40 स्प्लिट बेंच सीट मिलेगी।
4 of 6
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
नए फीचर्स
हेक्टर प्लस में हेक्टर के मुकाबले नया इंटीरियर और एक्सटीरियर तो मिलेगा ही साथ ही नए हेडलैंप्स, फ्रंट लैंप्स, बंपर्स, रिअर टेललाइट डिजाइन और रिवाइज्ड स्किड फ्रंट भी मिलेंगे। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा का कहना है कि ऑटो एक्सपो 2020 में एमजी प्रोडक्ट्स को दर्शकों की तरफ से काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
5 of 6
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
कीमत और मुकाबला
एमजी हेक्टर प्लस का उत्पादन कंपनी के गुजरात के हलोल प्लांट में पहले ही किया जा रहा है। एमजी की इस नई गाड़ी हेक्टर प्लस का भारतीय बाजार में मुकाबला Mahindra XUV500 (महिंद्रा एक्सयूवी500), Tata Gravitas (टाटा ग्रेविटास) (हैरियर 7-सीटर), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) और Jeep Compass (जीप कंपस) जैसी एसयूवी कारों से होगा। नई हेक्टर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 12.73 लाख रुपये से 17.43 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
भारत में हेक्टर हुई हिट
एमजी मोटर ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले साल जून में एंट्री की थी। अपनी पहली कार SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) MG Hector से कंपनी भारत में छा गई। भारत में कंपनी की यह कार बेहद लोकप्रिय हुई। सिर्फ 8 महीने में ही हेक्टर की बुकिंग 50 हजार का आंकड़ा पार कर गई। एमजी हेक्टर की कामयाबी से उत्साहित कंपनी ने भारत में अपनी दूसरी कार MG ZS EV को भी लॉन्च किया। इस इलेक्ट्रिक कार ने भी बुकिंग का रिकॉर्ड कायम किया। इसकी जबरदस्त बुकिंग को देखते हुए MG ZS EV की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी बुकिंग बंद कर दी गई थी। अब कंपनी अगले महीने Hector से बड़ी कार Hector Plus उतारने जा रही है।