देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने सोमवार को अपनी 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' कार सर्विस सुविधा शुरू करने का एलान किया। कंपनी ने इस समर्पित और समयबद्ध कार सर्विस सुविधा के जरिये अपने ग्राहकों के स्वामित्व के अनुभव को बढ़ाने का वादा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Mercedes Benz C 300D
कंपनी ने अपनी दक्षता पर ध्यान खींचने के लिए कार सर्विस से जुड़ी एक नई योजना शुरू की है। ग्राहक अब अपनी मर्सिडीज कारों को तीन घंटे के निश्चित समय में सर्विस करा सकते हैं या इसके लिए उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' कार सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है और जल्द ही इसी शुरुआत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Mercedes Benz
- फोटो : social media
मर्सिडीज का कहना है कि अपने ग्राहकों के लिए स्वामित्व के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यह उनकी 25 पहलों में से सिर्फ एक है। मर्सिडीज भारत में अपनी 25 साल पूरा करने के मौके पर उत्सव मना रही है और यह योजना उसका एक हिस्सा है।
4 of 5
Mercedes-Benz A-class
- फोटो : सांकेतिक
हाल के दिनों में, देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता ने फाइनेंसिंग विकल्पों में सुधार करके, आकर्षक बाय-बैक योजनाओं की पेशकश और बिक्री के बाद आउटरीच के साथ बेहतर सहायता करके ग्राहकों तक पहुंच बनाई है।
कंपनी ने हाल के महीनों में वी-क्लास और जीएलसी लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी तेजी से भारत में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और अगले साल 2020 में हर महीने एक उत्पाद पेश करने का लक्ष्य तय किया है।