फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: Maruti Suzuki WagonR Xtra Edition जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें डिटेल्स

Tue, 03 Aug 2021 04:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार को नए अवतार WagonR Xtra Edition (वैगनआर एक्स्ट्रा एडिशन) में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki WagonR Xtra Edition - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) कई वर्षों से भारतीय ऑटो उद्योग में कंपनी के बिक्री चार्ट और ओवरऑल पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की बिक्री चार्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति WagonR Xtra Edition (वैगनआर एक्स्ट्रा एडिशन) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति इसे कई अहम एक्सटीरियर और केबिन हाइलाइट्स के साथ पेश करेगी। इसके साथ ही इसमें यात्रियों के लिए कई सुविधा विकल्प भी होंगे। वैगनआर एक्स्ट्रा एडिशन के ये अपडेट बाजार में वाहन की लोकप्रियता को और बढ़ा सकते हैं। कोरोना काल में लोगों में व्यक्तिगत गतिशीलता में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, ऐसे में कार बाजार में तेजी देखी जा रही है। 

एक्स्ट्रा एडिशन एक लिमिटेड-रन एडिशन होगा जो स्टैंडर्ड V वेरिएंट में 13 अपग्रेड के साथ आएगा। इनमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स अपग्रेड शामिल हैं। कुल एक्सेसरी किट की कीमत 22,990 रुपये रखी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
मारुति सुजुकी वैगनआर एक्स्ट्रा एडिशन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें एक्सटीरियर लुक के लिए फॉग लैंप गार्निश, क्रोम में अपर ग्रिल गार्निश, क्रोम में बैक डोर गार्निश के साथ-साथ नंबर प्लेट गार्निश के अपडेट मिलेंगे। इसमें ब्लैक कलर में फ्रंट और रियर बंपर प्रोटेक्टर, साइड स्कर्ट, व्हील आर्क क्लैडिंग और बॉडी साइड मोल्डिंग भी मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
रिपोर्ट के मुताबिक युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वैगनआर एक्स्ट्रा के केबिन को एक इंटीरियर स्टाइलिंग किट मिलेगी। कार सवारों की सुविधा के लिए, नई वैगनआर में मारुति एक डिजिटल एयर इनफ्लोटर, ट्रंक ऑर्गनाइजर और एक कार चार्जर एक्सटेंडर भी दे रही है। खबरों के मुताबिक ऐसी जानकारी है कि पूरी किट WagonR के V वेरिएंट में और 1.0-लीटर के साथ-साथ 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन में उपलब्ध कराई जाएगी। डीलर के स्तर पर उपलब्ध कराए जाने वाले इस किट की कीमत लगभग 23,000 रुपये हो सकती है।
 

4 of 5
Maruti Suzuki WagonR S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
वैगनआर को भारतीय कार बाजार में दो दशक से अधिक समय हो गया है और यहां इस वाहन की लगभग 25 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इसकी निरंतर सफलता का एक बड़ा हिस्सा इसके विश्वसनीय ड्राइव परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसकी स्टाइल, केबिन, इंजन और सेफ्टी हाइलाइट्स के लगातार अपडेट के कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki WagonR S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
खास बात यह है कि मारुति के वाहनों की रीसेलिंग वेल्यू (पुनर्विक्रय मूल्य) काफी अच्छी होती है। और कंपनी की ठोस बिक्री और बिक्री के बाद का नेटवर्क भी कार के पक्ष को मजबूत बनाता है। दिलचस्प बात यह है कि वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट को भी काफी पसंद किया जाने लगा है और देश में इसकी तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें