फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले Maruti Suzuki लॉन्च करेगी सस्ती SUV, एडवांस्ड फीचर्स से होगी लैस

Fri, 02 Aug 2019 09:21 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social
फुल साइज SUV, कॉम्पैक्ट SUV और अब बारी है micro SUV की, जी हां देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब भारत में अपनी नई micro SUV को लाने की तैयारी में है। लगातार इस आगामी मॉडल के बारे में चर्चा गर्म है। जी हां हम बात करे रहे हैं नई S-Presso के बारे में, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है। जबकि हमारे सोर्स के मुताबिक यह इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके फाइनल मॉडल को अपने अरीना डीलरशिप से बेचेगी।
   
विज्ञापन

एडवांस्ड इंटीरियर

2 of 4
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social
मारुति की नई S-Presso में डार्क-ग्रे इंटीरियर देखने को मिल सकता है। वही कॉन्सेप्ट कार से प्रेरित इसका केबिन होगा। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, राउंड शेप्ड डिजिटल सेंटर कंसोल और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे कई अन्य एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी।
विज्ञापन

S-Presso की खास बातें

3 of 4
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social
नई S-Presso में डिजाइन इसका सबसे बड़ी खूबी में से एक होगा। इसे यूथ को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा। S-Presso का ग्राउंड क्लियरेंस 180mm हो सकता है जबकि इसमें हाई सीटिंग पोजिशन मिलेगी। आगामी मॉडल कंपनी की मौजूदा एसयूवी विटारा ब्रेजा से नीचे के सेगमेंट में आएगा। मुकाबले में यह कार महिंद्रा केयूवी100 NXT को टक्कर देगी।
विज्ञापन

परफॉरमेंस

4 of 4
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social
सोर्स के मुताबिक नई S-Presso में इसमें बीएस-6 वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जबकि कायास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन भी शामिल कर सकती है जिसका मुख्य कारण इसका माइक्रो साइज का होना। नई S-Presso को कंपनी अपने लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाएगी। कायास तो ये भी लगाये जा रहे हैं कि लॉन्च के कुछ समय बाद इसे CNG वर्जन में भी उतारा जा सकता है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें