Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी है। भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें मारुति की बिकती हैं। ऐसे में अगर जून 2020 की बात करें तो इस महीने कंपनी ने अपनी 51,274 कारों की बिक्री की है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने अपनी 1,11,014 कारों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 53.8 फीसदी गिरावट आई है। जून 2020 में कुल बाजार का 43.9 फीसदी हिस्सा मारुति के पास रहा। जबकि, जून 2019 में यह 50.1 फीसदी था। पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की हिस्सेदारी 6.2 फीसदी घटी है, लेकिन इसके बावजूद मारुति देश की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली ब्रांड रही।