फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हैं वो पांच शर्तें, जिन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी रिया चक्रवर्ती को जमानत

Wed, 07 Oct 2020 01:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा को भी कोर्ट ने जमानत दी है। वहीं, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली। रिया को पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए रिया के आगे कुछ शर्तें रखी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो शर्तें क्या हैं:-
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
पासपोर्ट जमाः रिया चक्रवर्ती को अपना पासपोर्ट कोर्ट को जमा करना होगा और देश के बाहर जाने से पहले रिया को अदालत से इजाजत लेनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
पुलिस में देनी होगी हाजिरी: रिया चक्रवर्ती को 10 दिन तक मुंबई पुलिस को रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा जब भी एनसीबी द्वारा उन्हें बुलाया जाएगा, उन्हें अपनी हाजिरी देनी होगी। 

4 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
जमानती बॉन्ड: रिया चक्रवर्ती को जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। हाईकोर्ट ने निजी मुचलके पर रिया को जमानत दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
रिया चक्रवर्ती
देश नहीं छोड़ सकतीं: रिया चक्रवर्ती इस मामले के चलने तक देश से बाहर नहीं जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
अन्य गवाहों से मुलाकात नहीं: रिया को अन्य गवाहों से मुलाकात करने की मनाही है। हाईकोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले से जुड़े किसी भी गवाह से मुलाकात नहीं कर सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें