Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने दो साल पहले 2018 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में भारत में स्विफ्ट के मौजूदा जेनरेशन वर्जन को लॉन्च किया था। सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में काफी लोकप्रिय यह कार अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए कुछ अपडेट के साथ आने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Swift BS6 Engine
- फोटो : सांकेतिक
डिजाइन
2020 Swift facelift (2020 स्विफ्ट फेसलिफ्ट) में फ्रंट रेडिएटर ग्रिल के लिए नया हनीकॉम्ब मेश डिजाइन मिलने वाला है। इसके साथ ही क्रोम स्ट्रिप ग्रिल को दो भागों में बांटता है। फ्रंट बम्पर पहले की तुलना में थोड़ा आक्रामक दिखता है, जबकि ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक पहले जैसी ही है। कार में नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और कलर ऑप्शन भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पेश की जाने वाले मॉडल में एलाय व्हील्स और इनमें से कुछ कलर ऑप्शन के बिना लाया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
इंटीरियर
कार के नए इंटीरियर की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। इसलिए ऐसी संभावना है कि स्विफ्ट फेसलिफ्ट को मौजूदा मॉडल का केबिन लेआउट मिल सकता है। इस कार के इंटीरियर में एकमात्र बदलाव जो देखा जा सकता है वह शायद सीट अपहोलस्ट्री को लेकर हो सकता है। इस हैचबैक कार में मारुति के स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम का नया वर्जन भी मिलेगा। इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
4 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
इंजन
इस कार को कंपनी के K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसी इंजन को हाल ही में डिजायर फेसलिफ्ट के साथ पेश किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि इसे स्विफ्ट में भी दिया जाएगा। यह इंजन 90PS का पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। चूंकि इसे एक स्टार्ट / स्टॉप फंक्शन मिलता है, इसलिए पहले की तुलना में बेहतर ईंधन दक्षता रेटिंग की उम्मीद की जा सकती है।
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
कीमत
मारुति सुजुकी भारत में स्विफ्ट को 5.19 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है। लेकिन फेसलिफ्टेड मॉडल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। स्विफ्ट का यह अपडेटेड मॉडल इस साल त्यौहारी सीजन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला फोर्ड फिगो, ह्यूंदै ग्रैंड आई 10 एनआईओएस और टाटा टियागो से होगा।