भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने शुक्रवार को एलान किया कि कंपनी उत्पादन लागतों में बढ़ोतरी के कारण चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ा रही है। मारुति की कारों की कीमत में अधिकतम 22,500 रुपये तक इजाफा किया गया है। कंपनी ने कहा है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन
2 of 7
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
एक नियामक फाइलिंग में, मारुति ने कहा, "कंपनी विभिन्न इनपुट लागतों में बढ़ोतरी के कारण चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ा रही है।" इसमें कहा गया है कि इस वजह से विभिन्न मॉडल के दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतों में औसत 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
इन दो मॉडल की कीमत नहीं बढ़ी
हालांकि कंपनी ने कहा है Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) और Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) को छोड़कर कंपनी के सभी कार मॉडलों की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा मारुति की कारों को खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। यह इस साल में दूसरी बार है जब मारुति सुजुकी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई है।
4 of 7
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
दूसरी बार बढ़ाई कीमत
इससे पहले इस साल 18 जनवरी को, वाहन निर्माता ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देकर चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : Maruti Suzuki
पिछले महीने, कंपनी ने सूचित किया था कि उच्च इनपुट लागतों के प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए अप्रैल से अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी करेगी। इससे पहले एक नियामक फाइलिंग में, कार बाजार की लीडर मारुति सुजुकी ने कहा कि पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा। टॉप 5 सबसे ज्यादा बिक्री वाली कारें मारुति सुजुकी की हैं। मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। मारुति ने वित्त वर्ष 2020-21 में स्विफ्ट की 1.72 लाख यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में हैचबैक के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है।
कंपनी हैचबैक से लेकर सेडान, एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में कई सारे मॉडल बेचती है। ग्राहक मारुति सुजुकी की कारों को काफी पसंद करते हैं। कई कारें ऐसी हैं जो दशकों से ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं।