मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने से कुछ दिनों पहले ही Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय कार 2020 Dzire (2020 डिजायर) को अपडेट के साथ लॉन्च किया था। डीलरशिप के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक था, लेकिन अप्रैल के महीने में सब कुछ बंद रहने के कारण कारों की डिलीवरी रुकी हुई थी।
हाल ही में, अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कुछ क्षेत्रों में काम शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद ऑटो उद्योग में भी फिर से काम शुरू हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कारों की बिक्री ठप हो गई थी। ऐसे में अब ग्राहकों को लुभाने और वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां कई तरह के ऑफर्स लेकर आ रही हैं। Maruti Suzuki ने अपनी अच्छी बिक्री होने वाली कार Dzire की बिक्री को तेज करने के लिए आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स का एलान किया है।
डिस्काउंट ऑफर्स
कंपनी ने नई Dzire कार पर 48,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स का एलान किया है। इसमें 20,000 की नकद छूट, 25,000 के एक्सचेंज बोनस और 3,000 के अतिरिक्त फायदे शामिल हैं। इस समय, Dzire facelift की कीमत बेस LXi वेरिएंट के लिए 5.89 लाख से शुरू होती है, और टॉप वेरिएंट ZXi (AMT) ट्रिम के लिए 8.81 लाख तक जाती है।
4 of 6
new maruti suzuki dzire
- फोटो : Amit Dwivedi
फीचर्स
नई Dzire फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर की बात करें तो नई कार में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ-साथ रिडिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर, कार को मारुति सुजुकी का लेटेस्ट स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, केबिन फील के लिए नया ड्यूल-टोन क्लॉथ अपहोल्स्ट्री भी है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti suzuki dzire
इंजन
इसके अलावा, नई Dzire में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलता है। इसमें एक नया 1.2-लीटर K12C ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि बीएस6 उत्सर्जन मानकों वाला है। यह इंजन 90 PS का पावर पैदा करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। एएमटी ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट में ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं।
मुकाबला
जैसा कि पहले से ही मालूम है, नई Dzire में डीजल इंजन मॉडल को बंद कर दिया गया है। इस समय मारुति सुजुकी की किसी भी कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। भारतीय बाजार में डिजायर की टक्कर Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Tata Tigor (टाटा टिगोर), Ford Aspire (फॉर्ड एस्पायर), Honda Amaze (होंडा अमेज) जैसी कारों से है।