Maruti Suzuki New spresso interiors revealed
- फोटो : carwale
नई एस-प्रेसो का डिजाइन बेहद बोल्ड है। इसके सामने का हिस्से में नई क्रोम ग्रिल दी गई है। इसका डिजाइन किसी एसयूवी से कम नहीं लगता। इसके फ्रंट और रियर बंपर बड़े हैं साथ ही इसमें बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस भी देखने को मिलता है। नई एस-प्रेसो कंपनी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, आपको बता दें कि हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म हल्का और मजबूत है। इसका केबिन स्पोर्टी है और यहां पर डैशबोर्ड और साइड एसी वेंट पर को नारंगी टच दिया गया है। फीचर की बात करें तो इसमें सेंटर्ड माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मारुति स्मार्ट प्ले स्टूडियो जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।