देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जैसा कि हमने आपको बताया कि ये दोनों ही कारें एंट्री-लेवल सेगमेंट में आएंगी। यानी इन कारों को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनका बजट 5 लाख रुपये भी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति अपनी इन दो कारों की टेस्टिंग कर रही है। कैसी होंगी ये कारें और कैसा होगा इनका इंजन यह सब हम आपको आगे की स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि ये कारें भारत में कब लॉन्च होंगी। तो डालते हैं एक नजर,