कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
रूट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में बीमारी से टीम के सदस्यों के परेशान होने के बाद हम न्यूनतम संपर्क की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं और हमारी मेडिकल टीम ने रोगाणुओं और जीवाणुओं को फैलने से रोकने के लिए हमें व्यावहारिक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, इसकी जगह मुट्ठियां टकराएंगे और हम नियमित तौर पर हाथ धोएंगे तथा हम मिले जीवाणु रोधी वाइप्स और जेल से सतहों को साफ करेंगे।