फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारें हुईं महंगी : मारुति और फॉक्सवैगन ने बढ़ाए अपनी कारों के दाम, जानें कितनी बढ़ीं कीमतें

Wed, 01 Sep 2021 08:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen
Maruti Cars Price Hike News in Hindi : Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय प्रीमियम Polo (पोलो) और Vento (वेंटो) मॉडल की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। इन दोनों मॉडल्स की बढ़ी हुई कीमतें एक सितंबर, 2021 से लागू हो गई हैं। फॉक्सवैगन पोलो की कीमत में वेरिएंट के आधार पर 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं फॉक्सवैगन वेंटो सेडान की कीमत में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।

जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी ने एलान किया है कि जिन ग्राहकों ने 31 अगस्त तक पोलो और वेंटो मॉडल बुक किए हैं, उन्हें बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी होगी। यानी उन्हें उनकी बुक की गई कार पुरानी कीमत पर ही मिलेगी। ऑटोमेकर ने यह भी कहा है कि यह मूल्य वृद्धि फॉक्सवैगन पोलो प्रीमियम हैचबैक के जीटी वेरिएंट पर लागू नहीं होगी।

वाहन निर्माता का दावा है कि यह कीमतों में बढ़ोतरी का एलान बढ़ी हुई इनपुट लागत के अनुरूप हैं। हालांकि, कार निर्माता ने यह खुलासा नहीं किया है कि ब्रांड के अन्य मॉडलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Volkswagen Vento - फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन एकमात्र कार निर्माता नहीं है जिसने भारत में कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि की वजह से उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण इस साल कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, रेनो, ह्यूंदै सहित कई अन्य वाहन निर्माताओं ने 2021 में अपनी कारों की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
इससे पहले अगस्त में टाटा मोटर्स, होंडा और टोयोटा ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। मारुति सुजुकी ने भी हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था जो एक सितंबर से प्रभावी हो गई हैं। इस साल भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी की यह तीसरी घोषणा थी। मारुति सुजुकी ने लागत बढ़ने के कारण इस साल जनवरी और अप्रैल में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था। कंपनी ऑल्टो से लेकर विटारा ब्रेजा तक, मारुति द्वारा वर्तमान में बाजार में पेश किए जाने वाले सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की योजना बनाई है। 

4 of 5
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने एक बयान जारी कर कहा, "पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, मूल्य वृद्धि के माध्यम से ग्राहकों पर अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव डालना अनिवार्य हो गया है। नई कीमतें आगामी त्योहारी सीजन से ठीक पहले सितंबर से प्रभावी होने जा रही हैं।" हालांकि, मारुति ने यह साफ नहीं किया कि वह कारों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Volkswagen Polo And Vento - फोटो : Volkswagen
बता दें कि सिर्फ कार निर्माता ही नहीं, बल्कि भारत में कई दोपहिया निर्माताओं ने अपने टू-व्हीलर मॉडलों की भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कीमत बढ़ाने के फैसले के लिए उत्पादन लागत में वृद्धि के ही कारण का हवाला दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें