फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में Maruti Suzuki की कौन सी कार बिक रही है सबसे ज्यादा, ये हैं मारुति की टॉप 5 कार

Mon, 17 Aug 2020 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
maruti suzuki alto 800
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने जुलाई के महीने में हुई बिक्री के आंकड़ों का ब्रेकअप साझा किया है। इससे पता चला है कि मारुति सुजुकी ने बिक्री के मामले में घरेलू बाजार में एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बिक्री में हुई यह वृद्धि मारुति के लिए बहुत अहम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि महामारी के प्रकोप के कारण अधिकतर ऑटोमोबाइल कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का असर ऑटोमोबाइल उद्योग पर बहुत ज्यादा हुआ है। अप्रैल के महीने में अधिकतर वाहन निर्मातओं की बिक्री शून्य तक भी पहुंच गई थी। यहां जानते हैं भारत में पिछले महीने मारुति सुजुकी के किस मॉडल की कितनी बिक्री हुई। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
जुलाई 2020 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एंट्री लेवल हैचबैक कार Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) सबसे टॉप पर रही। पिछले महीने जुलाई में ऑल्टो की 13,654 यूनिट की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जुलाई 2019 में इस कार की 11,577 यूनिट की बिक्री हुई थी। मारुति ने ऑल्टो की बिक्री में 17.94 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Wagon R 
Maruti Suzuki Wagon R 
कंपनी की हैचबैक कार Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) इस सूची में दूसरे स्थान पर रही। जुलाई 2020 में इस कार की 13,515 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जुलाई 2019 में वैगन आर की 15,062 यूनिट की बिक्री हुई थी। मारुति सुजुकी वैगन आर की बिक्री में 10.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

4 of 6
Maruti Suzuki Baleno
Maruti Suzuki Baleno
कंपनी की इस लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) जुलाई में बिकने वाली कारों की सूची में तीसरे नंबर पर रही। इस साल जुलाई में बलेनो की 11,575 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल जुलाई 2019 में कंपनी 10,482 यूनिट्स बलेनो की बिक्री कर पाई थी। मारुति बलेनो की बिक्री में 10.43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Swift 
Maruti Suzuki Swift 
जुलाई 2020 में Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) की 10,173 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जुलाई 2019 में स्विफ्ट की 12,677 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी ने स्विफ्ट की बिक्री में 19.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire
कंपनी की लोकप्रिय कार Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) की बिक्री की बात करें तो जुलाई के महीने में इसकी 9,046 यूनिट्स बिकीं। लेकिन पिछले साल जुलाई 2019 में इस कार की 12,923 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मारुति सुजुकी डिजायर कार की बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें