अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और भारत में जल्द ही त्यौहारों का मौसम शुरू होने वाला है। इस साल, किसी भी अन्य सेक्टर की तरह ऑटोमोबाइल सेक्टर को कोविड-19 की स्थिति के कारण बहुत नुकसान हुआ है। बाजार धीरे-धीरे खुलने लगे हैं और वाहन निर्माता अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए त्यौहारी सीजन से उम्मीदें लगाए बैठे हैं। त्यौहारों में ग्राहक नई खरीदारी के लिए उत्साहित रहते हैं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अब एरिना डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाले अपने मॉडलों पर डिस्काउंट की पेशकश शुरू कर दी है। यहां आपको मारुति सुजुकी की उन कारों के बारे में बता रहे है जो अक्टूबर 2020 के महीने में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं।
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल और काफी लोकप्रिय कार ऑल्टो 800 पर अक्तूबर 2020 में फेस्टिव समारोह में काफी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी मारुति ऑल्टो पर कुल 41,000 रुपये के बेनिफिट्स की पेश की रही है। इस कार पर मिलने वाले ऑफर के तहत 21,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति की इस 'मिनी एसयूवी' के नाम से प्रचारित कार मारुति एस-प्रेसो पर अक्तूबर के महीने में कुल 48,000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट आफर किया जा रहा है। इस कार पर 23,000 रुपये की नगद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया रहा है।
Maruti Suzuki Eeco
मारुति की मल्टीपर्पस व्हीकल Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) पर कुल 38,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत इसमें 13,000 रुपये की नगद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति सुजुकी पिछले 20 महीनों के दौरान Wagon R (वैगन-आर) कार पर इस नवरात्री सीजन में सबसे बड़ी छूट दे रही है। ऑफर के तहत कंपनी वैगन-आर पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का बोनस और 5000 कॉर्पोरेट छूट के तौर पर दे रही है।
विज्ञापन
6 of 9
Maruti celerio
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो कार पर कंपनी अक्तूबर महीने के त्यौहारी सीजन में कुल 53,000 रुपये के डिस्काउंट दे रही है। इसमें 28,000 रुपये की नगद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
Maruti Swift Hybrid
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय मिड-साइज हैचबैक कार Swift (स्विफ्ट) को भी अक्तूबर 2020 में नवरात्रि, दशहरा ऑफर के तहत शानदार डिस्काउंट ऑफर्स के साथ बेच रही है। मारुति स्विफ्ट Lxi, Vxi, Zxi, Zxi Plus वेरिएंट्स पर कंपनी 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
8 of 9
Maruti Dzire
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कार Dzire (डिजायर) को अक्तूबर के फेस्टिव सीजन में खरीदने पर कुल 44,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। मारुति डिजायर फेसलिफ्ट पर कंपनी 14,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।
Maruti Vitara Brezza
इसे Kia Sonet की लॉन्चिंग का असर कहा जा सकता है कि मारुति अक्तूबर के महीने में अपनी लोकप्रिय सब-4-मीटर एसयूवी Maruti Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) पर कुल 45,000 रुपये की छूट दी रही है। ब्रेजा पर कंपनी 20,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (ब्रेजा पेट्रोल मॉडल पर इसकी शुरुआत हुई है), और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।