देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) नए साल पर अपने कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कार निर्माता कंपनियां कार की बिक्री बढ़ाने के लिए साल के अंत में हमेशा आकर्षक छूट और फायदा देती हैं। लेकिन ऑटो सेक्टर में छाई सुस्ती की वजह से कंपनियों को नए साल पर भी छूट देने के लिए मजबूर किया है, जिससे ग्राहकों की चांदी हो गई है। अगर आप मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इससे बढ़िया समय नहीं हो सकता। मारुति स्टॉक क्लियरेंस के लिए डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इन सभी कारों पर एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस और कंज्यूमर डिस्काउंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलरों के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। आइए जानते हैं मारुति की इन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति अपनी हॉटकेक कार सुजुकी वैगन-आर पर 32,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Suzuki Eeco
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Eeco
Maruti अपनी लोकप्रिय MPV (मल्टी पर्पज यूटिलिट व्हीकल) मारुति सुजुकी ईको पर 37 हजार रुपये की छूट दे रही है। इस कार की खरीद पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।
4 of 7
maruti suzuki celerio x
Maruti Suzuki Celerio (Petrol)
मारुति सुजुकी सेलेरियो (पेट्रोल) कार पर कुल 42 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इस कार पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
Alto
- फोटो : Social
Maruti Suzuki Alto
मारुति सुजुकी ऑल्टो पर कुल 43 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
विज्ञापन
6 of 7
Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 कार पर भी कंपनी कुल 43 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो के CNG वेरिएंट पर 47 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।