फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजायर की निकली डेट, 16 मई को होगी लॉन्च

Tue, 25 Apr 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
डिजायर
मारूति ने अपनी नई डिजायर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इस कार को 16 मई को लॉन्च करेगी। मारूति ने अपनी इस कॉपैक्ट सेडान कार को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। हमने कुछ दिनों पहले भी आपको कार की तस्वीरें लीक होने की जानकारी दी थी। मारुति सुजुकी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रिव्यू इवेंट में इस कार को अनवील किया। गौरतलब है कि मौजूदा डिजायर की गिरती बिक्री को संभालने के लिए कंपनी पूरी तरह से नई डिजायर को बाजार में लॉन्च करने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
डिजायर
नई डिजायर 3995 एमएम लंबी, 1515 एमएम ऊंची और 1735 एमएम चौड़ी है। इस कार को कंपनी ने 6 पेंट शेड्स में उतारा है। मारूति ने अपनी नई सब फोर मीटर कार में 376 लीटर का बूटस्पेस दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मारूति ने इस कार का निर्माण भी उसी प्लेटफॉर्म पर किया है, जिस पर बलेनो व नई स्विफ्ट का हुआ है। डिजायर में नया डैशबोर्ड भी दिया गया है।

4 of 5
कार में 1.2 लीटर का के-12 पेट्रोल इंजन लगा है जो 75 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत प्रदान करता है। वहीं कार के डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नई डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट का वजन मौजूदा मॉडल से 85 किग्रा व डीजल वेरिएंट से 105 किग्रा कम है। 16 मई को लॉन्च होने वाली इस कार की अनुमानित कीमत 5.3 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें