फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 25 Apr 2017 12:32 PM IST
अमित द्विवेदी, Amar Ujala
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादातर दुर्घटनाएं ओवरटेकिंग के दौरान होती हैं। खास करके जब आप एक सिंगल रोड पर होते हैं उस समय ओवरटेकिंग की दक्षता बेहद जरूरी है क्योंकि सड़क पर दूसरी तरफ से ट्रैफिक आ रहा होता है। बहुत से लोग सामने से आने वाले यातायात को जस्‍टीफाई नहीं कर पाते और परिणामस्वरूप दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अगर आपने अभी गाड़ी चलानी शुरू की है तो कुछ बातों को गांठ बांध लें इसके बाद ओवरटेकिंग करें आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। आइए आपको बताते हैं कि गाड़ी की ओवरटेकिंग के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कब ओवरटेकिंग करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
सिंगल रोड पर ओवरटेकिंग
अगर आप ऐसे रास्ते पर हैं जो सिंगल है व उस पर दोनों तरफ से ट्रैफिक आ रहा है तो यहां ज्यादा सावधानी दिखाने की जरूरत होती है। ऐसे रास्ते पर ओवरटेकिंग के दौरान पहले देख लें कि कोई वाहन आपको तो पीछे से ओवरटेक नहीं कर रहा है। इसके बाद अपनी गाड़ी को सामने चल रही गाड़ी से तकरीबन 25 मीटर दूर रखते हुए उस वाहन के रास्ते को देखने की कोशिश करें। अगर रास्ता साफ दिख रहा है और आगे से कोई वाहन नहीं आ रहा है तो फिर अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाएं और आगे बढ़ जाएं। कोशिश करें कि जल्द से जल्द आपको ओवरटेकिंग का टास्क पूरा कर लेना है ज्यादा देर तक रोड ब्लॉक नहीं करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
ओवरटेकिंग के दौरान न बदलें गियर
जब आप ओवरटेकिंग की प्रक्रिया में हों उस समय ध्यान रहे गाड़ी की शिफ्ट पर आपको ध्यान नहीं देना है बस स्पीड बढ़ाकर स्‍टीयरिंग सटीकता से संभालते हुए आपको बस अपने सामने चल रहे वाहन को क्रॉस कर लेना है। 

4 of 5
तेज गति वाले वाहन को ओवरटेक करने से बचें
अगर आपके सामने कोई ऐसी गाड़ी जा रही है जिसकी स्पीड आपकी गाड़ी की स्पीड से महज 5 से 6 किमीप्रघं ज्यादा हो ऐसे गाड़ी को ओवरटेक न करें। क्योंकि यहां पर ओवरटेक करने का मतलब है कि अब आप ज्यादा गति पर वाहन चलाएं और यह एकदम सुरक्षित नहीं है। इसलिए ऐसी दशा में आराम से ड्राइव करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहाड़ी रास्ते पर जरा संभलकर
पहाड़ी रास्‍ते पर ओवरटेकिंग करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि यहां पर आपको चढ़ाई करते हुए ओवरटेक करना है। यहां पर हमेशा ध्यान रहे जब सामने का रास्ता स्पष्ट हो तभी ओवरटेकिंग के लिए आगे बढ़ें, कभी भी कॉर्नर पर ओवरटेकिंग करने की कोशिश न करें खतरनाक हो सकता है। ओवरटेकिंग के दौरान हमेशा ध्यान रहे कि आप सामने चल रही गाड़ी की दाहिने से ओर से आगे निकलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें