फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार Honda City को हादसे से 'रोकेगा' ये नया फीचर, Ciaz और Verna से है टक्कर

Thu, 06 Jun 2019 04:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2020 honda city
होंडा कार्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार होंडा सिटी को अपडेट किया है। होंडा ने सिटी में नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं, लेकिन खास बात यह है कि सिटी की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। सिटी की कीमत 9.72 लाख रुपये से लेकर 14.07 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

नया स्पीड अलार्म सिस्टम

2 of 6
Honda city Boot space
होंडा कार्स ने होंडा सिटी में यह बदलाव 28 मई, 2019 के बाद बनी कारों में किया है। सिटी में नया स्पीड अलार्म सिस्टम लगाया है। इसकी खासियत यह है कि जैसी ही कार की गति 80 किमी प्रति घंटा को छुएगी, वैसी ही यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा और 80 किमी की रफ्तार पर पहले एक बार बीप की आवाज होगी, जैसे ही कार 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ेगी, यह अलार्म सिस्टम लगातार बजता रहेगा।
विज्ञापन

01 जुलाई 2019 से सभी वाहनों में अनिवार्य

3 of 6
Honda City
इसके अलावा सिटी में फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमांडर का भी फीचर दिया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने 01 जुलाई 2019 से सभी वाहनों में यह फीचर देना अनिवार्य कर दिया है। जिसके चलते होंडा ने सिटी में यह फीचर दिया है। इसके अलावा सिटी में डुअल ड्राइवर-पैसेंजर एयरबैग, एबीएस जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
 

सियाज टॉप पर

4 of 6
Maruti Suzuki Ciaz 2019
वहीं सिटी को कड़ी टक्कर मारुति के नेक्सा शोरूम्स से बिकने वाली सेडान कार सियाज से मिल रही है। मई, 2019 के आंकड़ों पर गौर करें, तो सियाज की 3592 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि होंडी सिटी 2557 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। जबकि दूसरे पायदान पर 2567 यूनिट्स के साथ हंयूदै वरना रही।
 
विज्ञापन

1998 में आई थी भारत

5 of 6
honda city vtec - फोटो : Team-BHP
मौजूदा पीढ़ी की होंडा सिटी को 2014 में लांच किया गया था और 2017 में इसका फेसलिफ्ट जारी किया गया। सिटी में 1.5 लीटर का 119 एचपी पावर वाला पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं इसकी फ्यूलल एफिशिअंसी 17.8 किमी प्रति लीटर है। वहीं कंपनी सिटी के नेक्स्ट जेनरेशन पर काम कर रही है, नए मॉडल को 2019 के आखिर में शोकेस किया जा सकता है, लेकिन उसकी लॉन्चिंग फरवरी 2020 में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में की जा सकती है। होंडा सिटी को सबसे पहले 1998 में भारत में लॉन्च किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में आएगी नई होंडा सिटी

6 of 6
Honda City 2020
2020 में आने वाली नई होंडा सिटी होंडा डिजाइन सी-001 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी, जिसे 2 साल पहले चीनी ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इस कार में होंडा ने कई नए प्रयोग किए थे। वहीं नई होंडा सिटी की टक्कर हुंडई वरना, मारुति सियाज से तो है ही साथ ही टोयोटा यारिस से भी है। वहीं आने वाली टाटा की सेडान कार Tata X451 से भी होगी।                                   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें