देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी XUV700 को पेश करने के लिए कमर कस रही है। इस एसयूवी को जल्द ही आधिकारिक रूप से पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही इसे अभी एक बार फिर स्पॉट किया गया है। महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर एसयूवी XUV700 का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा इस साल 15 अगस्त के दिन XUV700 का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। इसके बाद इस एसयूवी के दो अक्तूबर, 2021 को लांच किए जाने की संभावना है। बता दें कि महिंद्रा ने पिछले साल लाइफस्टाइल एसयूवी न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार की लॉन्चिंग के समय भी ठीक यही तरीका अपनाया था। XUV700 एसयूवी महिंद्रा XUV500 को रिप्लेस करेगी।
Mahindra XUV700 एसूयवी की लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार यह कार बिना ढंके हुए रूप में पहली बार सामने आई है।
सामने आई नई स्पाय तस्वीरों से नई XUV700 एसयूवी के बारे में बहुप्रतीक्षित डिटेल्स मिली है। लेटेस्ट जेनरेशन बदलावों के साथ आनेवाली XUV700 का प्रोफाइल काफी बड़ा और भव्य है। पहले इस एसयूवी को ज्यामितीय रूप से संतुलित आकार में देखा गया था। लेकिन अब XUV के केबिन स्पेस को विस्तार देने की कोशिश की गई है, और अब यह एक ज्यादा आरामदायक स्टांस के साथ दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एक तरह से XUV में एक भारी भरकम पेशकश के रूप में काफी बदलाव देखा जा रहा है। यह वाहन एक पूर्ण विकसित एमपीवी के रूप में लिस्ट होने से बस कुछ ही कदम दूर है।
इस कार में एक लंबा फैला हुआ रियर ओवरहैंग अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराता है। वाहन निर्माता ने एक बड़ा प्रोफाइल अपनाया है। नए अपडेट के साथ, नई फीचर्स और उपकरणों के रूप में कार में अपडेट की एक बड़ी रेंज मिलती है।
इससे पहले, महिंद्रा ने XUV700 एसयूवी में ऑटो बूस्टर हेडलैंप, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर और वाइड-इन-सेगमेंट रूफ जैसे फीचर्स की पुष्टि की है। इसके अलावा, इसने हाल ही में अपनी आगामी XUV700 के लिए नई 'स्मार्ट फिल्टर टेक्नोलॉजी' की भी पुष्टि की है। नई 2021 Mahindra XUV700 लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar और Tata Safari जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।
4 of 7
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
हाल ही में इस बार इस एसयूवी के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक XUV700 के इंटीरियर की तस्वीरें इस बार काफी साफ हैं, जिससे कार के केबिन के बारे काफी जानकारी का पता चलता है। नई XUV700 मौजूदा XUV500 के मुकाबले बिल्कुल नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी। कंपनी पहले ही टीजर वीडियो की एक सीरीज के जरिए XUV700 के कई एडवांस्ड फीचर्स की जानकारी साझा कर चुकी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में स्पॉट हुआ एक अन्य मॉडल एसयूवी का मिड-लेवल ट्रिम लगता है। स्पॉट की गई एसयूवी में मैनुअल गियरबॉक्स यूनिट दिया गया है। इसमें एक नया मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसे लेदर से कवर किया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर कई बटन हैं। गाड़ी में बड़ी स्क्रीन दी जाएगी, जिसका एक हिस्सा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और दूसरा हिस्सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
एक्सयूवी 700 का डैशबोर्ड डिजाइन, फिट एंड फिनिश और प्लास्टिक की क्वालिटी XUV500 के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है। एसी वेंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिया गया है और उसके नीचे AC कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
महिंद्रा नई XUV700 एसूवी में मिलने वाले 5 शानदार फीचर्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर चुकी है। इनमें स्मार्ट डोर हैंडल, ऑटो बूस्टर हेडलैंप्स, पर्सनलाइज्ड सेफ्टी अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर ड्रॉसिनेस डिटेक्शन (ड्राइवर को झपकी लगने पर पता लगाना) और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इससे यह भी साफ हो जाता है कि महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर की पेशकश करेगी। लेवल 1 ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
महिंद्रा की नई XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 188 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन में 185 bhp का पावर जेनेरेट करने की संभावना है। इस कार में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया जा सकता है।