फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा XUV300 पर मिल रही पहली बार छूट, गाड़ियों पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट

Thu, 15 Aug 2019 08:53 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Mahindra Cars - फोटो : सांकेतिक
पिछले 19 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब ऑटो सेक्टर में जुलाई महीने की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंदी मार की जूझ रहे ऑटो सेक्टर को केवल डिस्काउंट्स के जरिये ही कुछ राहत मिल सकती है। एसयूवी बनाने के लिए मशहूर महिंद्रा एंड मंहिद्रा ने अपनी गाड़ियों पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। खास बात यह है कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट XUV300 पर भी कंपनी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
विज्ञापन

महिंद्रा TUV300

2 of 9
Mahindra TUV300 Grey
ऑटोकार के मुताबिक अगस्त महीने में महिंद्रा अपनी इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी पर अच्छा खास डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके T4+ और T6+ वेरियंट पर कंपनी 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें कैश, एक्सचेंज बोनस, कारपोरेट डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज शामिल हैं। TUV300 में 100एचपी की पावर और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो फाइव स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन

महिंद्रा KUV100 NXT

3 of 9
Mahindra KUV100 Nxt
महिंद्रा इस कार के K6 और K8 वेरियंट पर 77,750 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, कारपोरेट डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज शामिल हैं। एंट्री सेंगमेंट की इस पहली मोनोकॉक हैचबैक में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट आते हैं। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 83 एचपी की पावर और 1.2 लीटर का डीजल इंजन 78 एचपी की पावर देता है। इस कार की टक्कर मारुति सुजुकी इग्निस और फोर्ड फ्रीस्टाइल से है।

महिंद्रा XUV500

4 of 9
Mahindra XUV500
महिंद्रा ने हाल ही में इस एसयूवी के बेस वेरियंट की कीमतें कम की हैं। महिंद्रा ने टाटा हैरियर को देखते हुए यह कदम उठाया है। अगस्त में कंपनी इस एसयूवी पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, कारपोरेट डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज शामिल हैं। इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन मिलता है। 2.2 लीटर का डीजल इंजन 155 एचपी की पावर देता है, जबकि 2.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 140 एचपी की पावर देता है।
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो

5 of 9
Mahindra Scorpio
महिंद्रा नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो को अगले साल 2020 में करेगी। कंपनी ने इस कार को 2002 में लांच किया था। वहीं डीलर इस कार पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे है, जो कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री एसेसरीज के तौर पर मिलेगा। स्कॉर्पियो में दो डीजल इंजन आते हैं 2.5 लीटर और 2.2 लीटर डीजल इंजन। वहीं इसके टॉप वेरिंट में 4 व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है।
विज्ञापन

महिंद्रा मराजो

6 of 9
Mahindra Marazzo M8 Variant
महिंद्रा मराजो को पिछले साल सितंबर में लान्च किया गया था। मराजो को बड़े साइज की वजह से काफी पसंद का जा रहा है। वहीं यह देश की दूसरी सबसे सुरक्षित व्हीकल में से एक है, और हाल ही में इसे NCAP रेटिंग में दूसरी स्थान मिल चुका है। कंपनी मराजो के M6 और M8 वेरियंट पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें कैश जिस्काउंट और पहले साल फ्री इंश्योरेस शामिल है। इसमें 123 एचपी वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
विज्ञापन

महिंद्रा बोलेरो पावर प्लस

7 of 9
Mahindra Bolero Power Plus
बोलेरो महिंद्रा की पहली एसयूवी है जिसे बीएस-6 इंजन के साथ अपग्रेड किया गया है। डीलर इस कार पर 34,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं, जो कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री एसेसरीज के तौर पर मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 71 एचपी का पावर देता है।

महिंद्रा थार

8 of 9
Mahindra Thar 700 Special Edition - फोटो : Mahindra
ऑफरोडिंग के लिए मशहूर थार में 2.5 लीटर का CRDe डीजल इंजन मिलता है, वहीं अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में नेक्स्ट जेनरेशन थार लॉन्च की जाएगी। डीलर इस पर 26 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं, जिसमें कैश डिस्काउंट, फ्री एसेसरीज और कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
विज्ञापन

महिंद्रा XUV300

9 of 9
Mahindra XUV300 red color
इस साल 14 फऱवरी को वेलेंटाइन डे वाले दिन महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी का लॉन्च किया था। अभी तक कंपनी ने इस मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया था, लेकिन घटती बिक्री के चलते कंपनी को इस पर डिस्काउंट देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। डीलर इस एसयूवी पर 20 हजार रुपये का तक डिस्काउंट दे रहे हैं, जो एक्सचेंज ऑफर के तौर पर मिलेगा।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें