देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भी उन वाहन निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने यात्री वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में करीब 2 फीसदी का इजाफा करने का एलान किया है। हालांकि, कंपनी की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोडर एसयूवी Thar (थार) सेकेंड जनरेशन की कीमत 7 फीसदी तक बढ़ाई गई है। महिंद्रा ने अन्य वाहन निर्माताओं की तरह उत्पादन लागत में बढ़ोतरी को कीमत बढ़ाने का कारण बताया है।
महिंद्रा ने अपनी एक और लोकप्रिय एसयूवी Bolero (बोलेरो) की कीमत में 2-3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। महिंद्रा बोलेरो के दाम 22,452 रुपये से 22,508 रुपये की रेंज में बढ़े हैं। वहीं, महिंद्रा KUV100 के दाम में 2,672 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। Mahindra Marazzo भी पहले की तुलना में 2 फीसदी महंगी हुई है। महिंद्रा की मराजो एसयूवी की कीमत में 26,597 रुपये से लेकर 30,867 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 कॉम्पैक्ट SUV की कीमत में 2 फीसदी का इजाफा किया गया है। यह एसयूवी अब 3,606 रुपये से 24,029 रुपये तक महंगी हो गई है। वहीं, मिड-साइज एसयूवी XUV500 के दाम 3,068 रुपये तक बढ़ गए हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत में 2 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। स्कॉर्पियो की कीमत में 27,211 रुपये से लेकर 37,395 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
थार हुई सबसे मंहगी
महिंद्रा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों में शुमार महिंद्रा थार सेकेंड जनरेशन मॉडल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। थार एसयूवी अब 92,000 रुपये तक महंगी हो गई है। पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च हुई न्यू जेनरेशन थार कंपनी की हॉट सेलिंग कार है। जिससे महिंद्रा ने पिछले वित्त वर्ष में भारी मुनाफा कमाया है। ग्राहकों ने इसे खूब सराहा है। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि इसकी वेटिंग पीरियड अभी कम होती नहीं दिख रही है।
4 of 5
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
देश के कई शहरों में यह एक साल से ज्यादा है। यानि अगर आप आज इस ऑफ-रोडर एसयूवी की बुकिंग करेंगे, तो अगले एक साल के लिए आप निश्चिंत हो जाएं, जिसके बाद आपको इसकी डिलीवरी मिलेगी। महिंद्रा का कहना है कि उसने वेटिंग पीरियड को कम करने और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए अपनी नासिक प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। हालांकि, कोविड-19 संबंधी पाबंदियों और सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं की वजह से इसका उत्पादन फिलहाल कम हो रहा है।
महिंद्रा के लाइनअप में इस समय 9 से ज्यादा नई कारें हैं जिन्हें 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही नई Bolero Neo लाने जा रही है। इसके अलावा महिंद्रा के लेटेस्ट मॉडल में ऑल-न्यू XUV700 (एक्सयूवी700) है जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाना है। यह एक 7-सीटर एसयूवी होगी जो MG Hector Plus, Hyundai Alcazar और Tata Safari जैसी तीन-पंक्ति वाली कारों को टक्कर देगी। इसके अलावा 2022 Scorpio (2022 स्कॉर्पियो) शामिल है जिसे अगले साल तक बिक्री के लिए उतारा जाएगा। महिंद्रा ने यह भी एलान किया है कि 5-डोर थार एसयूवी 2022-23 में लॉन्च की जाएगी।