फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley की इस बाइक पर मिल रहा है जबरदस्त एक लाख रुपये का डिस्काउंट, कम यूनिट हैं बाकी

Tue, 11 Jun 2019 06:57 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harley Davidson India - फोटो : सांकेतिक
अमेरिकन बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन पर अब तक सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। ऑटो सेक्टर में आई मंदी की मार का सबसे ज्यादा असर डीलरों पर पड़ रहा है। ब्रिकी में नरमी से डीलर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके पास बिना बिक्री वाले वाहनों का 50 फीसदी से ज्यादा भंडार हो गया है और इस पर जीएसटी भी देना पड़ा है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी इस साल 11 फीसदी कम हुई है।
 
विज्ञापन

1 लाख रुपये का डिस्काउंट

2 of 5
Harley Davidson Street 750 - फोटो : Twitter
हार्ले-डेविसन कंपनी की गुरुग्राम में आधिकारिक डीलर कैपिटल हार्ले-डेलिसन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डीलर एंट्री लेवल हार्ले बाइक पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। हालांकि यह डिस्काउंट डीलर के जरिए दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत Street 750 की कीमत 4.33 लाख रुपये हो गई है, वहीं इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

ऑफर केवल विविड ब्लैक रंग पर

3 of 5
Capital Harley Davidson - फोटो : Twitter
एक ट्विटर यूजर अमित चुघ ने इस ऑफर के बारे में अपडेट भी किया है। ऑफर पर डीलर की शर्तों के मुताबिक इस ऑफर को किसी और ऑफर के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक रहेगा। ऑफर केवल विविड ब्लैक रंग पर ही मिलेगा। डीलरशिप पर पिछले हफ्ते Street 750 पर 75 हजार रुपये की डाउनपेमेंट पर 7.5 हजार रुपये की किश्त पर ऑफर की जा रही थी।
 


 

बाइक्स का लिमिटेड स्टॉक

4 of 5
Harley davidson street 750
डीलर के पास 2018 और 2019 दोनों मॉडल्स की बाइक्स का लिमिटेड स्टॉक है। 2019 मॉडल की Street 750 पर 64 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि 1 लाख रुपये का डिस्काउंट 2018 के मॉडल पर है। हालांकि 2018 और 2019 के मॉडल्स में कोई अंतर नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 तक वह 250 से 400सीसी की बाइक्स लाएगी हार्ले

5 of 5
harley davidson 750
हालांकि देश में Street 750 एंट्री लेवल बाइक है, लेकिन दुनियाभर में इसका 500सीसी का वेरियंट भी है। वहीं जल्द ही हार्ले एशियाई बाजारों के लिए छोटे इंजन लेकर आएगी। हार्ले की योजना है कि 2022 तक वह 250 से 400सीसी की बाइक्स भारतीय बाजार में लांच करेगी।               
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें